फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Blasts out on Helang Marwari bypass despite the ban Joshimath Bachao Sangharsh Samiti demanded action

Chamoli: लगातार धमाके....भयभीत लोग... हेलंग मारवाड़ी बाईपास पर प्रतिबंध के बाद भी किया जा रहा विस्फोट

Thu, 14 Nov 2024 05:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 14 Nov 2024 05:22 PM IST
सार

मारवाड़ी बाईपास पर विस्फोट का प्रयोग किया जा रहा है और प्रशासन इसे नजरअंदाज कर रहा है। विस्फोटों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Blasts out on Helang Marwari bypass despite the ban Joshimath Bachao Sangharsh Samiti demanded action
हेलंग मारवाड़ी बाईपास पर विस्फोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने हेलंग-मारवाड़ी बाईपास निर्माण के दौरान विस्फोट करने का आरोप लगाया। कहा कि हेलंग मारवाड़ी बाईपास क्षेत्र में प्रतिबंध के बाद भी विस्फोट किए जा रहे हैं। संघर्ष समिति ने प्रशासन से मामले में कार्रवाई करते हुए कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग उठाई। उन्होंने इसके सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी शेयर किए गए हैं जिसमें निर्माणाधीन सड़क पर विस्फोट होते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती का कहना है कि वे पिछले दो सालों से शिकायत कर रहे हैं कि मारवाड़ी बाईपास पर विस्फोट का प्रयोग किया जा रहा है लेकिन प्रशासन उनकी बात को नजरअंदाज करता रहा है। अब उनके पास वहां के वीडियो हैं जिसमें विस्फोटों का प्रयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun AQI: हर तरफ धुंध-धुआं...और खराब हुई हवा...सप्ताह में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा प्रदूषण

बताया कि क्षेत्र में विस्फोटों पर प्रतिबंध के बावजूद कार्यदायी संस्था यहां लगातार धमाके कर रही है। ज्योतिर्मठ पहले ही संवेदनशील बना हुआ है। बार-बार यहां पहाड़ी गिरने की घटनाएं हो रही हैं, उसके बावजूद धड़ल्ले से विस्फोट किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से बाईपास निर्माण कार्य बंद कराने और कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग की। वहीं एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ का कहना है कि मामले को दिखवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed