हरिद्वार में विस्फोट के बाद मची अफरातफरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली की रामधाम कालोनी में एक घर में देर शाम हुए अचानक धमाके से पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के घरों में भी दरारें आई हैं।
हादसे में घायल एक युवक को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। विस्फोट किससे हुआ इसकी जांच में पुलिस जुट गई है।
मंगलवार शाम साढ़े आठ बजे शिवालिकनगर की रामधाम कालोनी में भेल से रिटायर्ड कर्मचारी धर्मपाल के मकान में अचानक तेज विस्फोट के साथ एक धमाका हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि कालोनी में अफरातफरी मच गई। धमाके से मकान तो पूरा क्षतिग्रस्त हुआ ही दूर-दूर के कई मकानों में लगे शीशे भी चटक गए।
घर के अंदर घायल पड़ा मिला युवक
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग जैसे-तैसे धर्मपाल के घर पहुंचे तो नीचे कमरे में किराए पर रह रहे रॉकमैन कंपनी में कार्यरत कैलाश (पुत्र विपिन निवासी गांव पांडेवाला, भीमताल, नैनीताल) घायल पड़ा था। उसे आसपास के लोगों ने आननफानन में मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना पर पहुंचे सीओ सदर राजेश भट्ट, कोतवाल महेंद्र सिंह नेगी आदि ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। विस्फोट किस से और कैसा हुआ इसका पता नहीं चल पाया। कमरे के अंदर गैस सिलेंडर भी सुरक्षित था। इसके बाद डाग स्क्वायड से भी जांच कराई गई, लेकिन वह भी फेल हो गए।
मौके पर एसएसपी पहुंची और फोरेंसिक टीम को जांच को लगाया। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि घायल युवक के होश में आने पर पता चल पाएगा कि विस्फोट किससे और कैसे हुआ है।