{"_id":"5753c3c24f1c1bcb47108bf4","slug":"blast-in-coffee-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी के दौरान कॉफी मशीन में धमाका, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी के दौरान कॉफी मशीन में धमाका, कई घायल
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर में रुद्रपुर रोड स्थित गौतमी हाइट होटल में पार्टी के दौरान कॉफी मशीन में तेज धमाका हो गया। इस दौरान करीब सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
होटल में धमाके से अफरातफरी मच गई। घायलों को प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शहर निवासी कुश अग्रवाल की सगाई की पार्टी शनिवार रात रुद्रपुर रोड स्थित गौतमी हाइट होटल में चल रही थी। देर रात करीब पौने 12 बजे कॉफी मशीन में अचानक धमाका हुआ। जिससे पूरा होटल हिल गया।
विज्ञापन
धमाके की आवाज से होटल सभागार के कई खिड़कियों के शीशे टूटकर बिखर गए। शीशे के टुकड़े लगने से कुश अग्रवाल और उनके रिश्तेदारों समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल प्राइवेट अस्पतालों में ले जाया गया। सूचना मिलने पर सीओ जीसी टम्टा, एसओ आईटीआई थाना धर्मवीर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन