फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Blackmailing the girl and attempting to rape her

युवती को ब्लैकमेल कर बलात्कार का प्रयास

Thu, 20 Feb 2020 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Blackmailing the girl and attempting to rape her
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती की फोटो से छेड़छाड़ कर ब्लैकमेल और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

तहरीर में युवती ने कहा कि परवेज उर्फ किट्टी पुत्र यामिन निवासी वॉर्ड-5 ढकरानी ने पहले उसके साथ दोस्ती की और फिर उसे शादी का झांसा दिया। आरोप लगाया कि उक्त युवक ने उसकी फोटो को एक अश्लील फोटो के साथ जोड़कर उसे डराया धमकाया और उसे अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने जबरन उसके कपड़े फाड़ डाले और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब हो सकी। उधर, कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच महिला एसआई निधि डबराल को सौंप दी गई है। आरोपी की गिरफ्तार जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed