फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Black Fungus in Uttarakhand: Black Fungus Infected patient Operation Starts in Doon Hospital Too

उत्तराखंड में ब्लैक फंगस: दून अस्पताल में भी ब्लैक फंगस के मरीज के ऑपरेशन शुरू 

Tue, 01 Jun 2021 12:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Jun 2021 12:18 PM IST
सार

प्रदेश में ब्लैक फंगस (म्यूकरमायसिस) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 221हो गई है। वहीं, 17 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Black Fungus in Uttarakhand: Black Fungus Infected patient Operation Starts in Doon Hospital Too
दून अस्पताल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी अब ब्लैक फंगस के मरीजों के ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। सोमवार को ब्लैक फंगस के 41 वर्षीय मरीज का पहला ऑपरेशन हुआ। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि जिस तरह से ब्लैक फंगस के मरीज बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए रणनीति में बदलाव करते हुए ठोस व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन


इसी चरण में ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए जरूरत के हिसाब से ऑपरेशन की सुविधा शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अब नाक, कान, गला (ईएनटी ), दांत, जबड़े, आंख और न्यूरो के ब्लैक फंगस संबंधी मरीजों के ऑपरेशन के लिए अलग से एक डेडिकेटिड ऑपरेशन थियेटर तैयार कर दिया गया है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित भी है यह मरीज
सोमवार को डॉक्टरों ने ब्लैक फंगस के जिस मरीज का ऑपरेशन किया वह कोरोना संक्रमित भी है। ईएनटी सर्जन डॉ. विकास सिकरवार की टीम ने मरीज का ऑपरेशन किया। मरीज को गत 19 मई को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही चेहरे में दर्द की शिकायत होने पर जांच कराई गई। जिसमें ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। यह मरीज पहले से ही हाई शुगर से पीड़ित है। उनके नाक और साइनस में ब्लैक फंगस था, जिसे निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गठित
दून अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज और ऑपरेशन को लेकर फिजिशियन, नाक, कान, गला (ईएनटी ) रोग , दांत, जबड़े, आंख और न्यूरो रोग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी गठित की गई है। जो लगातार मरीजों की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

सोमवार को ब्लैक फंगस के 23 और मरीज मिले, दो मौत 

प्रदेश में ब्लैक फंगस (म्यूकरमायसिस) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को प्रदेश में 23 और मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। जबकि दो मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। अब तक प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 221 और 17 मौत हुई है। 

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को देहरादून जिले में 22 और नैनीताल जिले में ब्लैक फंगस का एक मरीज मिला है। एम्स ऋषिकेश और हिमालयन हास्पिटल में एक-एक मरीज की मौत हुई है। देहरादून जिले में कुल मरीजों की संख्या 203 और 15 मौत हो चुकी है।

जबकि नैनीताल जिले मेें 17 मरीज और एक की मौत हुई है। ऊधमसिंह नगर जिले में एक मरीज और एक की मौत हुई है। प्रदेश में एम्स ऋषिकेश में 140, दून मेडिकल कॉलेज में 11, हिमालयन हास्पिटल में 26, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 12 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed