{"_id":"5bfab819bdec2241a322f80d","slug":"bjym-seven-leaders-give-resignation-from-party-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: चुनाव निपटते ही भाजयुमो के सात पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: चुनाव निपटते ही भाजयुमो के सात पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, ये है वजह
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Updated Mon, 26 Nov 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
bjym
- फोटो : demo pic
निकाय चुनाव निपटने के बाद दलों का आपसी दंगल सामने आने लगा है। रामनगर में नगर पालिका पद के लिए पार्टी उम्मीदवार रुचि गिर शर्मा की हार से क्षुब्ध होकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के सात पदाधिकारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
इस्तीफा देने वालों में नगर महामंत्री विनीत शर्मा, गणेश बुधोड़ी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमन मित्तल, नगर उपाध्यक्ष अमित मसीह, प्रेम मेहरा, दीपक फुलारा और नगर मंत्री मनोज पांडे शामिल हैं। उनका कहना है कि नगर पालिका चुनाव में पालिकाध्यक्ष पद पर पार्टी की उम्मीदवार को हराने के लिए पार्टी के अंदर भितरघात हुआ है।
विज्ञापन
कुछ पदाधिकारियों ने निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में बैठकें कर पार्टी विरोधी काम किया। भाजपा नगर अध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में पदाधिकारियों ने भितरघातियों करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन