फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP workers took out a rally on Tuesday under the Nari

भाजपा सरकार में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य : मधु चौहान

Wed, 06 Mar 2024 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
BJP workers took out a rally on Tuesday under the Nari
I-कालसी ब्लॉक मुख्यालय में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम तहत निकाली रैली
विज्ञापन

I

I-लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की दी जानकारीI

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम तहत रैली निकाली। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने किया। ब्लॉक मुख्यालय से शुरू हुई रैली बाजार में संपन्न हुई। इसके माध्यम से लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां बताई गईं।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी। चकराता विधानसभा के संयोजक नरेश चौहान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए कई कल्याकारी योजनाएं चलाई हैं। रैली में ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह चौहान, कनिष्ठ उपप्रमुख रितेश, प्रशांत नेगी, सुमित्रा चौहान, मीरा जोशी, गीता, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन




वहीं, दूसरी ओर भाजपा महिला मोर्चा ने ग्राम पंचायत सुद्धोवाला में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत रैली निकाली। शुभारंभ विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। रैली में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कृष्णा तोमर, सुधा रावत, सुनीता गुलेरिया, रीता, पिंकी देवी, लक्ष्मी अग्रवाल, कुसुम सकलानी, अर्चना क्षेत्री, रमा थापा, लीला देवी, किरण पंवार आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed