फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP workers marched towards the Congress Bhawan

Dehradun News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस भवन कूच

Wed, 22 Jul 2026 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
BJP workers marched towards the Congress Bhawan
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए घटनाक्रम के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक परंपराओं को आहत करने का आरोप लगाया है। विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अगुवाई में कांग्रेस भवन का घेराव करने के लिए कूच किया। जुलूस की शक्ल में निकले हजारों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कनक चौक पर लगे बैरियर पर रोक लिया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक और धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता महानगर कार्यालय पर इकट्ठा हुए और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस भवन के लिए निकले। पुलिस प्रशासन ने कनक चौक पर बैरियर लगाकर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी थी। सभी कार्यकर्ताओं को यहां रोक लिया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी संवैधानिक मूल्य के विपरीत काम कर रहे हैं। वह गैर जिम्मेदाराना तरीके से लोकतांत्रिक परंपराओं को आहत कर हरे हैं। उनका इस प्रकार का कार्य समाज हित के लिए नहीं है जिसकी भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता निंदा करता है। भट्ट ने हैरानी जताते हुए कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष होते हुए भी अपने पद की गरिमा को धूमिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता संवैधानिक रूप से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। समाज में प्रत्येक व्यक्ति को अपना विरोध करने का अधिकार है लेकिन वह समाज हित के रूप में होना चाहिए। हम सब लोग यह जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी लगातार एक समाज में एक भ्रम की स्थिति बनाकर युवाओं को बरगलाने का काम कर रही है। कूच में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत ज्योति प्रसाद गैरोला, कैबिनेट मंत्री विधायक राजपुर खजानदास, विधायक सविता कपूर, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, विधायक बृजभूषण गैरोला, महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल मंदौली, आदित्य चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------
एस्लेहॉल पर अंडे लेकर खड़ी हुईं कांग्रेस कार्यकर्ता
भाजपा के कांग्रेस भवन घेराव को देखते हुए विरोध स्वरूप कांग्रेस कार्यकर्ता एस्लेहॉल चौक पर अंडे लेकर खड़ीं हुई थीं। इस दौरान पुलिस ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को कनक चौक पर रोक लिया। इससे दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed