फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP workers demonstrated at Sheeshambara plant

शीशमबाड़ा प्लांट पर भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 13 Sep 2022 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
BJP workers demonstrated at Sheeshambara plant
शीशमबाड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कूड़ाघर को किसी दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। उन्होंने प्लांट के अधिकारियों को चेतावनी दी कि दुर्गंध को नियंत्रित नहीं किया गया तो प्लांट के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

सेलाकुई के पूर्व प्रधान भगत सिंह राठौर के नेतृत्व में कूड़ा निस्तारण केंद्र के मुख्य द्वार पर एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने प्लांट व नगर प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्लांट प्रबंधन से प्रदर्शनकारियों की वार्ता भी हुई, जिसमें उन्होंने प्लांट से उठ रही दुर्गंध का तुरंत उपचार करने की मांग की। भगत सिंह राठौर ने कहा कि दुर्गंध के कारण क्षेत्रवासियों का सांस तक लेना दूभर हो रहा है। ऐसी परिस्थिति में बीमार क्षेत्रवासियों, बुजुर्ग, महिलाओं व बच्चों का जीना मुहाल हो गया है। क्षेत्रवासियों का जीवन खतरे में पड़ गया है। यदि दुर्गंध पर तुरंत काबू नहीं पाया गया तो प्लांट के गेट पर धरना शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक प्लांट के स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं जो जाती तब तक प्लांट से दुर्गंध बाहर नहीं आनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में अनिल नौटियाल, नरगिस कश्यप, विनोद पाल, अरुण प्रकाश भट्ट, संजय सहगल, ममता ठाकुर, हरीश बैंजवाल समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed