फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp Workers celebrate Cm trivendra singh rawat Birthday

भाजपाइयों ने हवन-यज्ञ और रक्तदान कर मनाया सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्मदिन 

Sat, 21 Dec 2019 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 21 Dec 2019 10:12 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री बोले, प्रदेश में पुलिस अलर्ट, जल्द सामान्य होंगे हालात 

विज्ञापन
Bjp Workers celebrate Cm trivendra singh rawat Birthday
हवन करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून का कुछ लोग ही विरोध कर रहे हैं। जल्द ही हालात सामान्य होंगे। प्रदेश में पुलिस अलर्ट है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन वह शांतिपूर्वक तरीके से होना चाहिए। वह शुक्रवार को अपने 59वें जन्मदिवस पर भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित हवन-यज्ञ कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वह रात ही मुंबई से लौटे हैं। बताया कि वहां कई फिल्म निर्देशकों एवं फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों से वार्ता हुई है। भविष्य में इसका लाभ प्रदेश को मिलेगा। साथ ही रोजगार भी पैदा होंगे। केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को हजारों करोड़ की सौगात दी गई है। जल्द ही प्रदेश का कायाकल्प होगा। इससे पहले वह अपने जन्मदिन पर भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित पंचांग पूजन व विष्णु महायज्ञ में शामिल हुए।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री को बधाई देने वालों में मेयर सुनील उनियाल गामा, प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल, कैंट विधायक हरबंस कपूर, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, उपाध्यक्ष सीताराम भट्ट, हरीश डोरा, राजीव उनियाल समेत सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों आदि ने हिस्सा लिया। यज्ञ के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को माल्यार्पण कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर ने बांटे कंबल 
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने महानगर कार्यालय में सैकड़ों लोगों को कंबल बांटे। कंबल मिलने पर लोगों ने मेयर और मुख्यमंत्री का आभार जताया। कंबल वितरण के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत आदि मौजूद रहे। 


भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर
भाजयुमो महानगर की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 76 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। महानगर कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिविर के लिए भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत समेत सभी का आभार जताया। इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री जितेंद्र रावत मोनी, भाजयुमो महामंत्री राजेश रावत, भावना चौहान, कृष्णा राठौर, रोहित चौहान, चेतन, हिमांशु गोगिया, विजय भट्टा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed