फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp worker sexually molest ips wife in rudrapur

उत्तराखंड: छेड़छाड़ पर आईपीएस की पत्नी ने भाजपा कार्यकर्ता को चप्पलों से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

Sun, 07 Oct 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sun, 07 Oct 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
bjp worker sexually molest ips wife in rudrapur

रुद्रपुर की एक नामी कॉलोनी स्थित जिम में यूपी में तैनात आईपीएस अधिकारी की पत्नी के साथ सितारगंज के एक भाजपा कार्यकर्ता ने छेड़छाड़ कर दी।

विज्ञापन


इस पर अधिकारी की पत्नी ने सोसायटी अध्यक्ष की मौजूदगी में ही कार्यकर्ता की चप्पलों से पिटाई कर दी। आईपीएस की पत्नी का आरोप है कि कार्यकर्ता करीब एक माह से उसका पीछा कर रहा था।
विज्ञापन


इधर, कार्यकर्ता की चप्पलों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला चर्चा का विषय बना रहा। 

 

यूपी में तैनात एक आईपीएस अधिकारी की पत्नी उक्त कॉलोनी में किराये पर रहती है और पीसीएस की तैयारी कर रही है। हाल ही में सितारगंज के एक भाजपा कार्यकर्ता ने भी कॉलोनी में फ्लैट किराये पर लिया।

आईपीएस अधिकारी की पत्नी के अनुसार करीब एक माह पूर्व उसने कॉलोनी में किसी व्यक्ति से अपने लिए फ्लैट देखने की बात कही, तब उक्त भाजपा कार्यकर्ता ने उसे एक फ्लैट बिक्री के लिए होने की बात बताई।

इसी दौरान उसने महिला का नंबर ले लिया और दो दिन बाद ही रात को महिला के मोबाइल पर मैसेज भेजने लगा।

महिला ने असहज महसूस करते हुए उक्त कार्यकर्ता को ब्लॉक कर दिया। इसके कुछ दिन बाद ही भाजपा कार्यकर्ता भी उसी जिम में जाने लगा, जिसमें महिला जाती थी।
 
शनिवार सुबह जब आईपीएस अधिकारी की पत्नी जिम में कसरत कर रही थी तो उक्त कार्यकर्ता वहां के रिकॉर्ड में महिला की डिटेल खंगालने लगा। इसकी जानकारी महिला ने सोसायटी अध्यक्ष को दी।

इस बीच, कुछ ही देर में कार्यकर्ता ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी दौरान सोसायटी अध्यक्ष और प्रवक्ता वहां पहुंच गए।

विज्ञापन

गुस्साई महिला ने उनके सामने ही भाजपा कार्यकर्ता की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। बाद में उक्त कार्यकर्ता ने महिला के पैर छूकर माफी मांगी तो मामला शांत हुआ।

इसके बाद आयोजित बैठक में सोसायटी अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ता की इस हरकत को शर्मनाक बताते हुए कॉलोनी से उसे हटाने की बात कही है। 

मामला मेरे संज्ञान में आया है। पार्टी भी मामले को गंभीरता से ले रही है। जिस व्यक्ति की बात की जा रही है, वह पार्टी के किसी पद पर नहीं है। भाजपा का सामान्य कार्यकर्ता है। छह वर्ष पहले भी उसे पार्टी से निष्कासित किया गया था, लेकिन समय पूरा होने के बाद वह पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय होने लग गया था। मामले में पार्टी संविधान के आधार पर कठोर कार्रवाई होगी।
- शिव अरोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed