फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP will work towards providing relief to affected people committees formed for four districts Uttarakhand

Uttarakhand News: प्रभावितों के राहत में जुटेगी भाजपा, चार जिलों के लिए कमेटियां बनाई

Sat, 03 Aug 2024 03:09 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 03 Aug 2024 03:09 PM IST
सार

पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए जुटने का आह्वान किया है। 

विज्ञापन
BJP will work towards providing relief to affected people committees formed for four districts Uttarakhand
सीएम पुष्कर सिंह धामी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और अल्मोड़ा जिलों के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में क्षति का आकलन एवं राहत कार्यों में सहयोग के लिए चार कमेटियां बनाई हैं। समितियां प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय दौरा करेंगी और अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व के सौंपेंगी।

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, जिला व मंडल अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए जुटने का आह्वान किया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के मुताबिक, अल्मोड़ा जिले के लिए प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, प्रदेश मंत्री मीना गंगोला, एवं प्रकोष्ठ प्रभारी पुष्कर सिंह काला को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Cloudburst: तीसरा दिन...300 लोगों का पैदल रेस्क्यू, एयरलिफ्ट के लिए लगे चार हेलिकॉप्टर, दो शव मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग के लिए बनाईं कमेटी में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिला प्रभारी रुद्रप्रयाग ऋषि कंडवाल, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी और एवं टिहरी जिले के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवान और उत्तरकाशी के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान को जिम्मेदारी दी गई है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed