फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP will work in door-to-house mission for upcoming elections BJP state in-charge Dushyant Gautam Uttarakhand

Uttarakhand BJP: दरवाजे से घर तक पहुंचेगी भाजपा, प्रदेश प्रभारी ने पदाधिकारियों को बताए सक्रियता के मूलमंत्र

Sun, 11 Dec 2022 11:17 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 11 Dec 2022 11:17 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने पदाधिकारियों को सक्रियता के मूलमंत्र बताए। उन्होंने कहा कि कहा कि हमें जनता के घर का दरवाजा खटखटाने तक ही सीमित नहीं रहना, बल्कि उसके घर में बैठकर समस्याओं को जानना और दूर करने का प्रयास करना होगा।

विज्ञापन
BJP will work in door-to-house mission for upcoming elections BJP state in-charge Dushyant Gautam Uttarakhand
दुष्यंत गौतम - फोटो : BJP

विस्तार

आगामी चुनावों के लिए भाजपा अब डोर-टू-डोर नहीं, डोर-टू-हाउस मिशन में काम करेगी। पार्टी ने 51 फीसदी वोट शेयर का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए सभी पदाधिकारियों से तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया है। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने रविवार को प्रदेश मुख्यालय में सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी, प्रवक्ता, मोर्चों के अध्यक्षों की पहली बैठक ली।

विज्ञापन


गौतम ने कहा कि हाल ही में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर पार्टी की योजनाओं और गतिविधियों लेकर दिए विचारों, लक्ष्यों व आगामी कार्यक्रमों की जानकारी एवं क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया। कहा कि समय आ गया है कि हमें 51 फीसदी वोट शेयर के बड़े लक्ष्य की ओर योजनाबद्ध तरीके आगे बढ़ना है। जिसका मूलमंत्र डोर-टू-डोर से बदलकर हाउस-टू-हाउस होगा।
विज्ञापन


कहा कि हमें जनता के घर का दरवाजा खटखटाने तक ही सीमित नहीं रहना, बल्कि उसके घर में बैठकर समस्याओं को जानना और दूर करने का प्रयास करना होगा। अब हमें सत्ता हासिल करने से आगे निकलकर एक जानकारी, एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मिशन को पूरा करते हुए विश्व गुरु बनना है। जिसके लिए हमें अपने प्रदेश में अन्य प्रदेशों के लोगों के साथ उनके त्योहारों को मनाकर एकता का भाव लाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

51 फीसदी के लक्ष्य की ओर बढ़ना है: भट्ट
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश में सशक्त बूथ, सशक्त पन्ना प्रमुख अभियान के तहत बूथ के साथ पन्ना स्तर पर भी सक्रिय समितियों का गठन करना है। इसके लिए हमें समाज के प्रत्येक वर्ग, जाति समेत सभी लोगों को उनकी योग्यता एवं सक्रियता के आधार पर जोड़ते हुए 51 फीसदी के लक्ष्य की ओर बढ़ना है।

बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने सोशल मीडिया को लेकर रणनीति पर जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश से बूथ स्तर तक चुनाव में बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुपों को स्थायी तौर पर सक्रिय करने के लिए कहा। बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, एससी मोर्चा अध्यक्ष समीर आर्य, पूर्व महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने भी अपने विचार रखे। 

जी-20 की मेजबानी गर्व का विषय
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में जी-20 के दो कार्यक्रम कार्यक्रम की जिम्मेदारी पर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया। पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से ऋषिकेश में होने वाले इन कार्यक्रमों से प्रदेश को अपनी संस्कृति, विचारों एवं सामाजिक पहचान को विदेशों तक पहुंचाने का व्यापक मंच मिलेगा। कहा कि प्रदेश सरकार ने मातृ शक्ति का ऋण उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 30 फीसदी महिला आरक्षण विधेयक सदन से पारित कराया है। इसी तरह जबरन धर्मांतरण रोकने को देश का सबसे सख्त कानून बनाया गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत की घोषणा के बाद भी पीजी डॉक्टरों को पूरा वेतन नहीं, आंदोलन की तैयारी

जी-20 से विश्व स्तर पर बनेगी उत्तराखंड की पहचान
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि जी-20 के दो आयोजन मिलने पर निश्चित तौर पर उत्तराखंड की पहचान विश्व स्तर पर बनेगी। प्रधानमंत्री ने भारत के 56 स्थानों का चयन किया है, जिनमें 200 बैठक होंगी। प्रदेश में इससे पर्यटन और निवेश की नई संभावनाएं पैदा होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed