फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP will give tickets to women on 33 percent seats

उत्तराखंड निकाय चुनावः 33 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं को टिकट देगी भाजपा

Mon, 04 Dec 2017 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 04 Dec 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
BJP will give tickets to women on 33 percent seats
bjp logo

भारतीय जनता पार्टी आगामी निगम चुनावों में आरक्षण नियमों के हिसाब से 33 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं को टिकट देगी। रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने यह जानकारी दी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को आगाह किया कि उनकी बूथ से आने वाली रिपोर्ट और संगठन के प्रति जिम्मेदारी की समझ भी टिकट का आधार बनेगी।

विज्ञापन


भाजपा महानगर कार्यालय में रविवार शाम महिला मोर्चा की बैठक हुई। इस मौके पर प्रदेश, जिला और मंडल महिला मोर्चा से जुड़ी महिला पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। बैठक में साफ कहा गया कि नगर निगम चुनाव में पार्टी संगठन के सिद्धांतों पर खरा उतरने वाले प्रत्याशी को ही टिकट दिया जाएगा। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण के मुताबिक, 33 प्रतिशत पदों पर टिकट मिलेगा।
विज्ञापन


नए सिरे से होगा पार्षदों का चयन
इस बार परिसीमन से पार्षदों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में नए सिरे से पार्षदों का चयन होगा। कहा गया कि बूथ स्तर पर अभी महिला संगठन सक्रिय नहीं है। ऐसे में बूथ स्तर पर महिलाएं पार्टी के सभी कार्यक्रमों का आयोजन कर नई महिलाओं को जोड़ने का काम करें। बूथ स्तर पर प्रत्याशी के पक्ष और विपक्ष में आने वाली रिपोर्ट निगम चुनाव में आधार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल ने महिलाओं के हितों को लेकर सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कहा गया कि वोटर लिस्ट को लेकर मतदाता जागरूक नहीं हैं। विधानसभा और लोकसभा की वोटर लिस्ट अलग और नगर निगम की अलग होती है। ऐसे में लोगों को जागरूक करें कि नगर निगम चुनाव के वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर देखें।


स्वयं भी बूथ स्तर पर अभियान चलाकर लोगों के नाम चेक करें, ताकि वोटरों के नाम गायब होने की स्थिति न बने। बैठक में महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष बृजलेश गुप्ता, महामंत्री मीना कपूर, मंजू कोटनाला, मंजीत गुजराल, अर्चना बागड़ी, निशा शर्मा, विमला गौड़, अनीता मल्होत्रा, पार्षद नीतू बाल्मीकि, रोशन बाला, शारदा गुप्ता, अमिता सिंह, सविता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed