फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP will give social security insurance gift on rakhi.

उत्तराखंड की 7.70 लाख महिलाओं को BJP दे रही खास 'उपहार'

Mon, 24 Aug 2015 02:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Aug 2015 02:19 PM IST
विज्ञापन
BJP will give social security insurance gift on rakhi.

देवभूमि उत्तराखंड में रक्षाबंधन पर 7.70 लाख महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा का बीमा उपहार स्वरूप दिया जाएगा।

विज्ञापन


यह कहना है भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू का। वह धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कारगी में पार्टी के रक्षाबंधन, सुरक्षा बंधन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने मसूरी विस क्षेत्र के जाखन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विधायक गणेश जोशी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 11 हजार महिलाओं को योजना से लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन


श्याम जाजू ने कहा कि पार्टी प्रत्येक महिला को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना चाहती है, इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम हर जिले में चलाया जा रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला उत्थान के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं। हर बैंक को महिला उद्यमी को औद्योगिक ऋण की योजना से हर साल लाखों महिला उद्यमी बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारगी के कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र सरकार ने सुकन्या धन योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सहित कई योजनाएं चलाई। पंचायतों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया। कार्यक्रम में 2500 महिलाओं को प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना से लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि व मंडल महामंत्री महेश पांडे ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, कार्यक्रम संयोजक उमेश अग्रवाल, नरेश बंसल, अजीत चौधरी, अनिल गोयल, पुनीत मित्तल, नीलम सहगल, कंचन ठाकुर मौजूद थे।

13500 महिलाएं हुई लाभान्वित

BJP will give social security insurance gift on rakhi.

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के जाखन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्याम जाजू ने कहा कि योजना का लाभ सभी माताओं, बहनों को मिलना चाहिए।

विधायक गणेश जोशी ने कहा कि अगले एक हफ्ते में 21 हजार महिलाओं को योजना से लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम में संगठन महामंत्री संजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, मंडल अध्यक्ष आरएस परिहार ने भी विचार रखे।

13500 महिलाएं लाभान्वित
कारगी और जाखन में आयोजित कार्यक्रम में करीब 13500 महिलाओं को योजना से लाभान्वित किया गया। प्रति महिला 12 रुपए के हिसाब से बैंक खाते में जमा किए गए।

कार्यकर्ता उत्साहित
समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने से भाजपाई उत्साहित नजर आए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम को प्रत्येक जिले में चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed