फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp Will Expelled 40 Party Workers and Leaders before Uttarakhand Panchayat Election

उत्तराखंड: पंचायत चुनाव से पहले भाजपा ने हटाए 40 पदाधिकारी, जल्द पार्टी से होगा निष्कासन

Mon, 30 Sep 2019 08:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Sep 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
Bjp Will Expelled 40 Party Workers and Leaders before Uttarakhand Panchayat Election
प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा ने पंचायत चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त जिला, मंडल, ब्लाक, मोर्चा और प्रकोष्ठों के चालीस पदाधिकारियों को पदमुक्त कर दिया है। पार्टी ने साफ किया है कि इन पदाधिकारियों को जल्द पार्टी से निष्कासित किया जाएगा। 

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर जिला पंचायत सदस्यों के लिए घोषित प्रत्याशियों के विरोध में अन्य प्रत्याशी का समर्थन करने या खुद नामांकन करने वाले कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने जिला स्तर पर पंचायत चुनाव को लेकर गठित समितियों से अनुशासनहीनता करने वाले कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की सूची तलब की थी। प्रथम दृष्ट्या चालीस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों का दोषी गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें जनपद नैनीताल से महामंत्री रामगढ़ खीम सिंह, कार्यकर्ता भवान सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख लाखन नेगी, रामगढ़ मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष कमल सिंह गौड़, कार्यकर्ता रवि नयाल और हरेंद्र सिंह दरम्वाल, पूर्व मंडल महामंत्री लोकेश बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष उत्तराखंड दुग्ध फेडरेशन और पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री सुनीता बिष्ट शामिल है।

पिथौरागढ़ से जिल मीडिया प्रभारी जगत मर्तोलिया, मंडल कार्यकर्ता भुवन चंद्र पांडेय, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ पदाधिकारी हरीश सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह हैं। अल्मोड़ा जनपद से महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कल्पना बोरा और बागेश्वर जनपद से जिला मंत्री मोहन सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील दोसाद और महेश बगरी, मंडल महामंत्री नवीन परिहार, सदस्य जिला कार्यकारिणी पुष्पा टाकुली और बूथ इकाई अध्यक्ष महेश गड़िया हैं।

टिहरी जनपद से कार्यकर्ता सुशीला देवी और प्रमिला उनियाल, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सचेंद्र सेमवाल, कार्यकर्ता अनोर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा महन लाल, कार्यकर्ता सिद्धार्थ राणा, उर्मिला पुंडिर, नरेंद्र रावत, नरेंद्र सिंह, ताजवीर सिंह और सरिता रौतेला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश गुनसोला और ज्येष्ठ प्रमुख भोला परमार शामिल हैं।

पौड़ी जनपद से पूर्व प्रदेश पदाधिकारी महिला मोर्चा मीरा रतूड़ी और पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय गौड़, उत्तरकाशी जनपद से जिला पंचायत मथौली के अध्यक्ष युवा मोर्चा चैन सिंह तोमर और जिला पंचायत मातली बरसाली, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा राजीव बहुुगुणा हटाए गए हैं। देहरादून से जिला योजना समिति के किशन सिंह नेगी और जिला मंत्री भाजपा रजनीश शर्मा को हटाया है। भंडारी ने बताया कि शीघ्र इनका निष्कासन आदेश जारी होगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed