फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP will create a control room to monitor the vote counting Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: मतगणना की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाएगी भाजपा, प्रभारियों के नाम तय करने के निर्देश

Thu, 30 May 2024 06:15 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 30 May 2024 06:15 PM IST
सार

प्रदेश चुनाव प्रभारी ने पोलिंग एजेंटों व मतगणना प्रभारियों के नाम तय करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में तय हुआ कि कंट्रोल रूम में मतगणना की अपडेट एवं इस पूरी प्रक्रिया में आने वाली शिकायतों के निवारण एवं जानकारी को लेकर समन्वय का काम होगा।

विज्ञापन
BJP will create a control room to monitor the vote counting Uttarakhand News in hindi
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव की चार जून को होने वाली मतगणना की मॉनिटरिंग के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को निर्देश दिए कि वे पोलिंग एजेंटों व मतगणना प्रभारियों के नाम तय कर जिम्मेदारी सौंप दें। वर्चुअल बैठक के माध्यम से उन्होंने मतदणना के संबंध में सांगठनिक तैयारियों की जानकारी ली।

विज्ञापन

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि गौतम ने बैठक में शामिल पदाधिकारियों से पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों से चर्चा की। बैठक में तय हुआ कि कंट्रोल रूम में मतगणना की अपडेट एवं इस पूरी प्रक्रिया में आने वाली शिकायतों के निवारण एवं जानकारी को लेकर समन्वय का काम होगा।

विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी पांच सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों का जीतना तो निश्चित है, लेकिन हमारी कोशिश रिकॉर्ड अंतर से विजय हासिल करने की है। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बैठक में शामिल पदाधिकारियों को चार जून को आने वाले रिजल्ट के लिए तैयार होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: बड़ा अपडेट...वीआईपी दर्शन पर 10 जून तक रोक, मुख्य सचिव सभी राज्यों को भेजा पत्र

उन्होंने कहा, चुनाव पूर्व और मतदान की तारीख तक जी तोड़ मेहनत हुई है। अब बस एक दिन और हमें मतगणना के समय सतर्क होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। एनडीए का जीतना और मोदी जी का तीसरी बार पीएम बनना तय है, लेकिन हम सबको लोकतांत्रिक महापर्व को इस अंतिम प्रक्रिया को सकुशल संपन्न करवाना है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed