फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP will come to power again on the strength of double engine: VK Singh

डबल इंजन के बल पर दोबारा सत्ता में आएगी भाजपा: वीके सिंह

Wed, 29 Dec 2021 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
BJP will come to power again on the strength of double engine: VK Singh
09 मुनिकीरेती में विजय संकल्प रथ यात्रा शामिल केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, कृषि मंत्री स? - फोटो : RISHIKESH
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन का विकास धरातल पर दिखाई देता है। डबल इंजन के बल पर भाजपा दोबारा सत्ता में वापसी करेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को अपराह्न में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा डोईवाला पहुंची। इससे पहले रानीपोखरी से लेकर डोईवाला तक यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। रेलवे रोड पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि सात साल केंद्र और पांच साल राज्य सरकार ने मिलकर उत्तराखंड का विकास तेजी से किया है। उत्तराखंड में हवाई सेवाओं से लेकर सड़कों का विस्तार किया जा रहा है। पहाड़ पर सरकार रेल ले जाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आम जनता को मुफ्तखोरी का झांसा देने वाले से बचना होगा। जनता के सहयोग से भाजपा पूर्ण बहुमत लेने में कामयाब रहेगी। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा ने राज्य का गठन किया और इसके विकास के लिए पूरे इंतजाम किए। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि डोईवाला विधानसभा को आदर्श रूप देने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया गया। कहा कि विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा। इस अवसर पर वीरेंद्र बिष्ट, शमशेर पुंडीर, संदीप गुप्ता, मेयर अनीता ममगाईं, करन बोरा, विनय कंडवाल, राजकुमार, मयंक गुप्ता, पंकज शर्मा, मनवर नेगी, अरुण सूद, बृजभूषण गैरोला, संपूर्ण रावत, केके सिंघल, प्रदीप नेगी, संदीप नेगी, अवतार सिंह, अमित कुमार और राजेंद्र मनवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

वर्षवार भर्ती की मांग उठाई
संविदा बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को ज्ञापन सौंपा। इसमें अवगत कराया कि नर्सेज की भर्ती एक साल से लंबित है। कोविड की तीसरी लहर को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। संगठन की ओर से नर्सेज की भर्ती की मांग गई। ज्ञापन देने वालों में नीरज वर्मा, आशीष लोधी, रवि सिंह रावत और महिपाल सिंह कृषाली आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed