फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp Told About serjical strike to party Workers in Core committee meeting

उत्तराखंड: सर्जिकल स्ट्राइक से लोगों में जोश भरेगी भाजपा, मिशन 2019 को लेकर तैयार हुई रणनीति

Thu, 27 Sep 2018 10:40 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 27 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
Bjp Told About serjical strike to party Workers in Core committee meeting
बीजेपी कोर कमेटी बैठक

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश की कोर कमेटी की बैठक में मिशन 2019 पर चर्चा की गई। पार्टी केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी। इसके लिए अभी से कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि पाटी सर्जिकल स्ट्राइक की जयंती को शौर्य दिवस के रूप में मनाकर लोगों में जोश भरेगी।

विज्ञापन


 आज हरिद्वार पूरी तरह भाजपामय था। एक और जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पतंजलि योगपीठ में थे वहीं सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक उत्तरी हरिद्वार में हुई। इस बैठक के बाद प्रदेश की कोर कमेटी की बैठक प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में नगर निगम स्थित सभागार में हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई।  इस दौरान कई कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में तय किया गया कि आगामी 31 अक्तूबर को प्रदेशभर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित लघु फिल्म चलो जीते हैं का जगह जगह प्रसारण कर लोगों को देशभक्ति व समाज के हित में काम करने का संदेश देने का भी निर्णय लिया गया। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को जनता से साझा करने के साथ ही भाजपा सर्जिकल स्ट्राइक की जयंती पर शौर्य दिवस के रूप में मनाकर लोगों में जोश भरेगी। इसके अलावा बैठक में अब से ही चुनाव होने में भाजपा की नीतियां और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए जगह-जगह गोष्ठी का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, सह मंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार, नरेश बंसल, खजान दास, गजराज बिष्ट, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रकाश पंत, राज्यमंत्री धनसिंह रावत, पूर्व महामंत्री ज्ञानसिंह नेगी, ज्योति प्रसाद गैरोला  राजू भंडारी, राकेश गिरि आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed