{"_id":"5af189314f1c1b9e098b8bfd","slug":"bjp-tharali-sub-election-candidate-munni-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट को लेकर घमासान खत्म, थराली से मुन्नी देवी को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट को लेकर घमासान खत्म, थराली से मुन्नी देवी को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 08 May 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
bjp logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा में टिकट को लेकर हुए घमासान से कुहासा के बादल छट गए हैं। भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष और दिवंगत विधायक मगन लाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी शाह को थराली से उपचुनाव लिए भाजपा ने टिकट दे दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को भाजपा ने उनके नाम की घोषणा कर दी। सोमवार को मुन्नी देवी ने उपचुनाव के लिए नामांकन प्रपत्र खरीदा था। सोमवार को नामांकन के पांचवें दिन तीन नामांकन प्रपत्र बिके, जिसमें पहले माकपा के प्रत्याशी कुंवर राम ने आवेदन लिया।
विज्ञापन
कांग्रेस के जीतराम ने भी सोमवार को नामांकन प्रपत्र खरीदा, जिसके बाद भाजपा की जिला पंचायत सदस्य और दिवंगत विधायक मगन लाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी शाह ने भी निर्वाचन अधिकारी से नामांकन प्रपत्र खरीदा था। यही नहीं गुड्डू और बलवीर दोनों टिकट नहीं मिलने पर बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने की चेतावनी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन