फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP state president Mahendra Bhatt said strict land law will be introduced in the budget session Uttarakhand

Uttarakhand: इस बार बजट सत्र में लाया जाएगा भू-कानून?...जानें क्या बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

Thu, 13 Feb 2025 12:59 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 13 Feb 2025 12:59 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भू-कानून से पहले पूर्व में कानून के उल्लंघन के मामलों की जिलाधिकारी स्तर पर जांच पूरी हो चुकी है। ऐसी जमीनें राज्य सरकार में निहित होंगी।

विज्ञापन
BJP state president Mahendra Bhatt said strict land law will be introduced in the budget session Uttarakhand
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में भू-कानून की मांग लंबे समय से उठ रही है, लेकिन हाल ही में यह मुद्दा प्रदेश में गरमाया हुआ है। पहाड़ के लोग लगातार भू-कानून लाए जाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में बजट सत्र में भू-कानून का मुद्दा लाया जाएगा या नहीं, इस पर संशय बना हुआ है। इस बीच अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसे लेकर स्थिति स्पष्ट की है।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बजट सत्र में राज्य सरकार जन भावनाओं के अनुरूप कड़ा भू कानून लाने जा रही है। सरकार ने भू-कानून से पहले पूर्व में कानून के उल्लंघन के मामलों की जिलाधिकारी स्तर पर जांच पूरी हो चुकी है और ऐसी जमीनें राज्य सरकार में निहित होंगी।
विज्ञापन


राज्यवासियों की एक-एक इंच जमीन की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। भट्ट ने कहा कि धामी राज्य मे कड़े भू-कानून के लिए अपनी प्रतिबद्धता जता चुके हैं और बजट सत्र मे भू कानून आने वाला है। सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। जहां तक कांग्रेस का सवाल है तो उसे राज्य के सांस्कृतिक सरंक्षण से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UCC Uttarakhand: किसी अन्य व्यक्ति को नहीं दी जाएगी पंजीकरण की सूचना...मन में हैं कई सवाल तो यहां मिलेंगे जवाब

उन्होंने कहा कि राज्य की सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने तथा डेमोग्राफी में कोई बदलाव न हो इसे लेकर भाजपा पूरी तरह सचेत है। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस आज भू-कानून को लेकर सवाल और आरोप लगा रही है, लेकिन उसने कभी राज्य की सांस्कृतिक सरंक्षण और डेमोग्राफी में परिवर्तन पर कोई कदम नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed