फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP state president Ajay Bhatt honors Uttarakhand gaurav

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को उत्तराखंड गौरव का सम्मान

Sun, 15 Oct 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
BJP state president Ajay Bhatt honors Uttarakhand gaurav

कूर्मांचल परिषद् की ओर से आयोजित दीपावली मिलन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति को खूब सराहा गया। इस दौरान लोगों ने विभिन्न प्रकार के पर्वतीय व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया।  

विज्ञापन


रविवार को जीएमएस रोड स्थित कूर्मांचल भवन में आयोजित मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का परिषद् का यह अभिनव प्रयास है।
विज्ञापन


इससे युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कुमाऊंनी में दिए संबोधन में कहा कि हम घर पर ही अपनी सांस्कृतिक विरासत को भूलाते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। परिषद् का अपनी संस्कृति से लोगों को जोड़ने का यह सराहनीय प्रयास है। मेले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एपण और लक्ष्मी के पैर की खरीददारी की।

विधायक मसूरी गणेश जोशी ने कहा कि कूर्मांचल भवन में निर्मित मंदिर में जल्द मूर्ति की स्थापना की जाएगी। मेले में पर्वतीय पकवान, कचौड़ी, दाल का बड़ा, आलू गुटके, रायता, चावल के सेल, झंगोरे की खीर आदि पकवानों को लोगों ने खूब पसंद किया।


मेले का संचालन परिषद के महासचिव चंद्रेशखर जोशी ने किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश पंत, आरएसएस प्रचारक विजय, अपर सचिव देवेंद्र पालीवाल, उप सचिव दिनेश चंद्र जोशी, हिमांशु अग्रवाल, अखिल भारतीय गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना, परिषद् के अध्यक्ष कमल रजवार, कार्यकारी अध्यक्ष बंशीधर जोशी आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed