फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp state Minister kothari suspended from party for abuse in front of union minister

उत्तराखंड: भाजपा ने पार्टी को शिखर तक पहुंचाने के लिए 50 सालों का खाका किया तैयार

Mon, 24 Jun 2019 08:50 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Jun 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
Bjp state Minister kothari suspended from party for abuse in front of union minister
भाजपा कार्यसमिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर रविवार को संपन्न हो गई। इस दौरान कार्यसमिति ने अगले 50 सालों तक पार्टी को और मजबूत बनाने का खाका तैयार किया। पार्टी की मजबूती के लिए कुछ पुराने तरीकों को दरकिनार किया गया तो कई बुनियादी सूत्र अपनाए गए। निर्णय लिया गया है कि अब पूर्णकालिक सदस्यता विस्तारक की व्यवस्था खत्म कर लक्ष्यपरक पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके साथ ही हर बूथ पर 100 नये सदस्य बनाने का मंसूबा सौंपा जाएगा। खास बात ये है कि अब ऑनलाइन सदस्यता पर भरोसा न कर हाथों हाथ सदस्यता फार्म भरवाए जाएंगे। इस तरह प्रदेश भर में कम से कम 20 प्रतिशत सदस्यता में इजाफा करने की योजना है। सदस्यता प्रभारी खजान दास को बनाया गया है। 
विज्ञापन


कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संगठन अभूतपूर्व सफलता हासिल कर चुके हैं। इसके बावजूद संगठन के तौर पर हमें अभी और आगे जाना है। सांगठनिक मजबूती के लिए यह सबसे माकूल समय है। इसी के तहत निर्णय लिया गया है कि लोकसभा चुनाव में जिस तरह से सर्व समाज का मत भाजपा को प्राप्त हुआ है उसे स्थायित्व प्रदान करने की चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास तौर पर अनुसूचित जाति, पिछड़ी और मलिन बस्तियों के लोगों को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाने के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 27 जुलाई से शुरू होगा जोकि दस दिन चलेगा। खास बात ये है कि इन बस्तियों में मंत्री, विधायक, सांसद और संगठन के पदाधिकारी सदस्यता ग्रहण करवाने जाएंगे। 

6 जुलाई को देहरादून से शुरू होगा अभियान

सदस्यता अभियान की शुरुआत 6 जुलाई को देहरादून से होगी। भव्य समारोह के साथ यहां किसी बड़े चेहरे को पहली सदस्यता दिलवाकर ग्लैमर का तड़का भी लगाया जाएगा। कार्यसमिति ने तय किया है कि प्रोफेशनल्स को भी पार्टी से जोड़कर मजबूती को नई दिशा देने की रणनीति बनाई गई है। 

30 जून तक हो जाएगी सदस्यता प्रमुखों की बैठक 
कार्यसमिति में तय किया गया कि 30 जून तक सदस्यता प्रमुखों की बैठक संपन्न कर ली जाएगी। बूथ और शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक पांच जुलाई तक चलेगी। गौरतलब है कि सदस्यता प्रमुखों की बैठक 17 जून को दिल्ली से शुरू हुई थी। इस समय मंडल प्रमुखों की बैठक शेष है। 

पंचायत चुनावों के लिए समिति गठित 
आगामी पंचायत चुनावों के लिए भी भाजपा कार्यसमिति ने रणनीति तय कर ली है। इसके लिए बाकायदा प्रभार भी सौंप दिए गए हैं। इसके तहत एक पंचायत समिति बनाई गई है। इसमें नरेश बंसल, धन सिंह रावत, बिशन सिंह, नीरु देवी और पुष्कर धामी को शामिल किया गया है।

तीन महीने तक सभाओं में भाग नहीं ले सकेंगे दर्जाधारी

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और दर्जाधारी राज्यमंत्री भगतराम कोठारी के बीच हुए विवाद में आखिरकार संगठन ने कार्रवाई कर दी है। रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि दर्जाधारी राज्य मंत्री को तीन महीने ऋषिकेश की सभाओं में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि विस अध्यक्ष एक संवैधानिक पद होता है। ऐसे में कोई अभद्र टिप्पणी करना अनुशासनहीनता है। 

उन्होंने बताया कि विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और राज्य मंत्री भगतराम कोठारी के बीच हुए विवाद का अभी कोई लिखित शिकायती पत्र मेरे पास नहीं आया है। मीडिया में छपी खबरों का संज्ञान लेते हुए फिलहाल दर्जाधारी राज्यमंत्री पर कार्रवाई की गई है। उन्हें कारण बताओ नोटिस का जवाब देना होगा। जवाब यदि संतोषजनक पाया गया तो प्रतिबंध हट भी सकता है। इसके विपरीत यदि उन पर अनुशासनहीनता के आरोप सिद्ध हो जाते हैं तो आगे की भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वे पद पर बने रहेंगे।

ऋषिकेश और हल्द्वानी में बनेंगे रैन बसेरे : बलूनी

कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने ऋषिकेश और हल्द्वानी में सांसद निधि से रैन बसेरे बनाए जाने की घोषणा की है। सांसद ने बताया कि अपना वोट-अपना गांव अभियान जारी रहेगा। इसी क्रम में अब वे बाहर स्थापित हो चुके उत्तराखंड मूल के लोगों से खुद मुलाकात की मुहिम छेड़ेंगे। उन्हें प्रेरित किया जाएगा कि वे अपनी जड़ों की ओर लौटें। शहर के आकर्षण में अपने गांवों की मिट्टी को पराया न करें। 

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पांच साल बेहद सुनहरे साबित होंगे। आने वाले पांच सालों में उत्तराखंड की भी तस्वीर बदलेगी। पेयजल योजना के मद में नैनीताल के लिए केंद्र सरकार से 700 करोड़ का बजट जारी करवा दिया गया है। इसी क्रम में अब मसूरी में पेयजल की सुविधा के लिए 700 करोड़ का बजट मंजूर करवाया गया है। आगे आने वाले समय में भी मैं केंद्र सरकार से उत्तराखंड के विकास के लिए बजट मुहैया कराने की कोशिश की जाएगी। 

जम्मू-कश्मीर से विशेष कानून हटा समानता लागू हो
भाजपा की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता व विचारक तरुण विजय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 ए को खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि देश को सरकार से काफी अपेक्षाएं हैं। पूरा देश चाहता है कि जम्मू कश्मीर से विशेष कानून हटाकर समानता लागू की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed