फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Special strategy before Lok Sabha Election Dhami government preparing to give more gifts to women

Uttarakhand: महिलाओं को और सौगात देने की तैयारी में धामी सरकार, लोकसभा से पहले भाजपा की है ये खास रणनीति

Wed, 13 Sep 2023 08:18 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 13 Sep 2023 08:18 AM IST
सार

राज्य में करीब 81.67 लाख मतदाताओं में से 39.31 लाख महिला मतदाता हैं। कुल मतदाताओं में से सबसे अधिक करीब 22.34 लाख वोटर 30-39 आयु वर्ग के हैं। भाजपा का फोकस इन वोटों को साधने पर है।

विज्ञापन
BJP Special strategy before Lok Sabha Election Dhami government preparing to give more gifts to women
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागेश्वर उपचुनाव में करीबी अंतर से जीती भाजपा को एक बार फिर एहसास हुआ है कि उसकी चुनावी वैतरणी पार लगाने में महिला मतदाताओं की अहम भूमिका है। इसलिए लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे संगठन और सरकार की एक मुख्य रणनीति महिलाओं को कुछ और सौगात देने की है।

विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कहते हैं, महिलाओं में पीएम मोदी के प्रति बहुत सम्मान है। पार्टी की रीति-नीति और सरकार के लोक हित से जुड़े निर्णय भी उन्हें प्रभावित करते हैं। वे बड़ी संख्या में भाजपा को विजयी बनाने के लिए पोलिंग बूथ तक आती हैं। बागेश्वर उपचुनाव में पुरुषों से अधिक मतदान करने वाली महिलाओं में से ज्यादातर ने भाजपा को वोट दिए।

विज्ञापन

इसलिए महिला व युवा वोट पर है भाजपा की निगाह

भाजपा की प्रदेश के युवा और महिला वोट बैंक पर खास निगाह है। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में करीब 81.67 लाख मतदाताओं में से 39.31 लाख महिला मतदाता हैं। कुल मतदाताओं में से सबसे अधिक करीब 22.34 लाख वोटर 30-39 आयु वर्ग के हैं। भाजपा का फोकस इन वोटों को साधने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला हितों में अब तक लिए कई निर्णय

दो दिन पहले ही धामी सरकार ने सरकारी विभागों व संस्थानों में दैनिक वेतन पर तैनात महिला कर्मचारियों को प्रसूति अवकाश की सौगात दी। सीएम कार्यालय की कोर टीम को सीएम के निर्देश हैं कि वे गरीब, कमजोर व आम जन के अलावा महिलाओं, बालिकाओं और युवाओं के हित में योजनाएं और कार्यक्रम तैयार कराएं।

ये कुछ प्रमुख फैसले लिए

महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता के लिये एक विशेष कोष, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाया, राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरी में क्षैतिज आरक्षण।

ये भी पढ़ें..Uttarakhand Cabinet: प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी, पढ़ें धामी कैबिनेट के अन्य फैसले

युवा आयोग और युवा नीति का इंतजार

प्रदेश के युवाओं को राज्य युवा आयोग के गठन का इंतजार है। भाजपा के चुनाव दृष्टिपत्र में यह वादा किया गया है। इसके अलावा नई युवा नीति भी प्रस्तावित है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed