{"_id":"58262c964f1c1ba16fb3aaa1","slug":"bjp-said-conspiracy-to-salt-rate-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को नमक ने किया बेचैन, साजिश दिया करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को नमक ने किया बेचैन, साजिश दिया करार
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 12 Nov 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
अजय भट्ट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी से चहक रही प्रदेश भाजपा को नमकबंदी की अफवाहों ने बेचैन कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने इसे साजिश करार देते हुए इसके लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि सरकार ने इसे रोकने को जल्द कार्रवाई नहीं की तो वह धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से कांग्रेस व अन्य विरोधी बौखला गए हैं। उत्तराखंड में नमक की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि कोई नमक छुपा रहा है या कोई अफवाह फैला रहा है तो यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। वह कार्रवाई करे। लेकिन सरकार चुप है। इसका साफ मतलब है कि यह सरकार के इशारे पर हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश में जिलाधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेकर जरूरी एक्शन लेने को कहा है। भाजपा इसे सहन नहीं करेगी। भट्ट ने कहा कि देश में नमक की कहीं कोई कमी नहीं है। भारत में पर्याप्त नमक का उत्पादन होता है। इसलिए नमक के नाम पर जनता को परेशान करने वाले जनता के दुश्मन हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि वह इस षड्यंत्र का पता लगाएं।
महंगा नमक बेचा तो होगा मुकदमा
सचिव खाद्य आनंदवर्द्धन ने बताया कि प्रदेश में नमक की कोई कमी नहीं है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर कोई दुकानदार निश्चित कीमत से अधिक दाम पर नमक बेचता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।