फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp release notice mla pranav champion and deshraj karnwal

बयानबाजी पर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन-देशराज कर्णवाल को भाजपा जारी करेगी नोटिस

Sun, 14 Apr 2019 09:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 14 Apr 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
bjp release notice mla pranav champion and deshraj karnwal
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन/ विधायक देशराज कर्णवाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

भाजपा के अनुशासन की धज्जियां उड़ा रहे पार्टी विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और देशराज कर्णवाल को पार्टी सोमवार को नोटिस देगी। दोनों की बयानबाजी से प्रदेश नेतृत्व बेहद नाराज है। चुनावी व्यस्तता के बाद रविवार को मुख्यालय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल को दोनों से कारण तलब करने का निर्देश दिया है। महामंत्री सोमवार को कार्यालय पहुंचने के बाद नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब तलब करेंगे। 

विज्ञापन


पार्टी की बार-बार नसीहतों के बावजूद दोनों विधायक एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी बंद नहीं की है। सार्वजनिक मंचों पर दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ आपत्ति जनक भाषा का इस्तेमाल किया। चैंपियन ने जाति प्रमाण पत्र को लेकर कर्णवाल को घेरा है और अब कांग्रेस ने भी इसे अपना हथियार बना लिया है। वो इस मामले को लेकर राजभवन जाने की तैयारी में है। उधर, कर्णवाल भी लगातार चैंपियन पर निशाना साध रहे हैं। उनकी हरकतों से पार्टी के अनुशासन पर उठ रहे हैं। नैनीताल सीट से पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट भी अब चुनावी व्यस्तता से मुक्त हो गए हैं।
विज्ञापन


रविवार को उन्होंने देहरादून लौटकर दोनों विधायकों के व्यवहार को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। भट्ट ने कहा कि विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन औैर देसराज कर्णवाल के बीच विवाद की जानकारी मिली है। दोनों जिस तरह से सार्वजनिक मंचों पर विवादित बयानबाजी कर रहे हैं, वे कतई बर्दाश्त योग्य नहीं है। भाजपा में अनुशासन सर्वोपरी है। अगर दोनों को कोई समस्या है, तो पार्टी नेतृत्व को अवगत करवा चाहिए था। पार्टी प्रदेश महामंत्री शहर से बाहर हैं, वे सोमवार को लौटेंगे, इसके बाद दोनों को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed