फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp new Slogan against congress in lok sabha election 2019

कांग्रेस को चित करने 'अबकी बार 400 पार' नारे के साथ मैदान में उतरेगी भाजपा, बनाई पूरी प्लानिंग

Wed, 06 Feb 2019 05:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Feb 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
Bjp new Slogan against congress in lok sabha election 2019
बीजेपी

'अबकी बार मोदी सरकार' के बाद अब इस लोकसभा चुनाव में भाजपा नए नारे के साथ मैदारन में उतरेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने दावा किया है कि इस बार भी लोकसभा चुनावों में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलेगा और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का लोकसभा चुनावों को लेकर नया नारा है अबकी बार 400 पार।       

विज्ञापन


निष्काम सेवा ट्रस्ट में हुई चुनाव संचालन के लिए प्रभारियों और विस्तारकों की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार हर मोर्चे पर सफल है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिला है।

विज्ञापन

Bjp new Slogan against congress in lok sabha election 2019
ajay bhatt - फोटो : amar ujala

जनता मोदी सरकार के कामकाज से पूरी तरह प्रभावित है और दोबारा मोदी सरकार बनाने को ही तत्पर है। उन्होंने विपक्ष के गठबंधन को मौकापरस्तों और भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा बताया। उन्होंने पश्चिम बंगाल में सीबीआई अफसरों के साथ घटी घटना को देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों को बचाने का इससे बड़ा कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिल सकता।

जनता सब कुछ देख रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव बनने का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि वे दो बार पहले भी यूपी के चुनावों में मेहनत कर चुकी हैं लेकिन जनता ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया। इस मौके पर दायित्वधारी विनोद आर्य, जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान, महामंत्री विकास तिवारी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed