फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JP Nadda: bjp national president found corona positive, tension in uttarakhand

JP Nadda: चार दिवसीय दौरे से लौटे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को कोरोना, उत्तराखंड में टेंशन

Mon, 14 Dec 2020 01:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 14 Dec 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda: bjp national president found corona positive, tension in uttarakhand
जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO

हाल ही में उत्तराखंड के चार दिवसीय दौरे से लौटे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। यह सूचना उन्होंने अपने ट्वीटर पर साझा की है साथ ही पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट होने और कोविड जांच कराने की सलाह दी है।

विज्ञापन


उनकी कोरोना जांच पॉजिटिव आने के बाद उत्तराखंड भाजपा के उन नेताओं में टेंशन है जो उनके संपर्क में आए थे। छह दिन पूर्व नड्डा देहरादून में थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत समेत कई नेताओं नड्डा की बैठकों में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


नड्डा चार दिसंबर को उत्तराखंड के चार दिवसीय दौरे पर आए थे। पहला दिन उन्होंने हरिद्वार में बिताया था। इस दौरान वे योगगुरू स्वामी राम देव व कई साधु संतों से मिले थे। इसके बाद अगले तीन दिन उन्होंने करीब 13 बैठकें की थी। इन बैठकों में बूथ अध्यक्ष से लेकर केंद्रीय मंत्री तक शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी एक बैठक में भाजपा के सभी मंत्री, विधायक, दर्जाधारी, जिलाध्यक्ष शामिल हुए थे। बैठकों से इतर नड्डा से कई मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने मुलाकातें की थीं। हालांकि सात दिसंबर को दौरा पूरा कर नड्डा दिल्ली लौट गए थे और फिर पश्चिम बंगाल के प्रवास पर भी गए।

नड्डा ने ट्वीटर पर लिखा

कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डाक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा हूं। मेरा अनुरोध है, जो  लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा उत्तराखंड प्रवास से गए छह दिन हो चुके हैं। बैठकों के दौरान सामाजिक दूरी का पूरा पालन किया गया। कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही सारी व्यवस्थाएं की गई थीं। इसलिए कोई खतरे वाली बात नहीं है। लेकिन फिर भी पार्टी नेताओं से अपील करेंगे कि किसी में कोरोना के लक्षण दिखाई दें तो तो वह टेस्ट जरूर करा ले। विधानसभा सत्र आ रहा है और उस दौरान भी विधायकों के कोविड टेस्ट होने हैं
।- बंशीधर भगत, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed