फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP National Executive: 10 leaders including CM from Uttarakhand will participate in the meeting today

BJP National Executive Meeting: उत्तराखंड से आज सीएम धामी समेत 10 नेता बैठक में लेंगे हिस्सा

Mon, 16 Jan 2023 12:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Jan 2023 12:30 AM IST
सार

मुख्यमंत्री को पहले रविवार को बागेश्वर से देहरादून लौटना था, लेकिन मौसम की खराबी के कारण वह खटीमा से ही सड़क मार्ग से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
BJP National Executive: 10 leaders including CM from Uttarakhand will participate in the meeting today
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत उत्तराखंड भाजपा के 10 दिग्गज नेता सोमवार (आज) को नई दिल्ली में होंगे। वे भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे। ये सभी नेता राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य होने के नाते बैठक में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


Patwari Lekhpal Paper Leak: एसआईटी की रिपोर्ट पर निर्भर परीक्षाओं का भविष्य, एक-दो दिन में देगा आयोग को जवाब
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को पहले रविवार को बागेश्वर से देहरादून लौटना था, लेकिन मौसम की खराबी के कारण वह खटीमा से ही सड़क मार्ग से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जोशीमठ में कैंप कर रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी देर रात दिल्ली पहुंच जाएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नेतृत्व पिछले तीन महीने के सांगठनिक कार्यक्रमों की समीक्षा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन से केंद्रीय नेतृत्व के दिए कार्यक्रमों की जानकारी ली जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष संगठन के विस्तार और पदाधिकारियों के प्रवास के बारे में जानकारी दे सकते हैं। सीएम धामी हाल ही में आयोजित ग्राम चौपाल व मंत्रियों के रात्रि प्रवास की जानकारी दे सकते हैं।

जोशीमठ भू-धंसाव के बारे में सीएम देंगे रिपोर्ट
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री धामी अवसर मिलने पर केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष जोशीमठ भू-धंसाव के बारे में अब तक की रिपोर्ट दे सकते हैं। इसके अलावा तीन महीने में सरकार की ओर से राज्य विकास में किए गए कार्यों और फैसलों का रिपोर्ट कार्ड भी रखा जाएगा। 

ये हैं कार्यकारिणी के सदस्य
सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, सांसद अजय टम्टा, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत व त्रिवेंद्र सिंह रावत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed