फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp mla pranav singh champion get third chance to keep his side

चैंपियन को मिलेगा अपना पक्ष रखने का तीसरा मौका, बयानबाजी से नाखुश हैं समिति के सदस्य

Sun, 19 May 2019 11:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 19 May 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
bjp mla pranav singh champion get third chance to keep his side
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

खानपुर के भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को अपना पक्ष रखने के लिए पार्टी की जांच समिति एक और मौका देगी। जांच समिति ने उन्हें 20 मई को हाजिर होने को कहा था। लेकिन चैंपियन ने यह कहकर फिर समिति के सामने आने से मना कर दिया कि उन्हें पहले से तय एक कार्यक्रम में राजस्थान जाना है। उधर, समिति का कहना है कि समिति चैंपियन को अपना पक्ष रखने के लिए तीसरा मौका देगी। लेकिन गलती पाए जाने पर किसी को भी माफ नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर भाजपा की किरकिरी कराने वाले चैंपियन और पार्टी विधायक देशराज कर्णवाल को पार्टी ने गत आठ मई को पार्टी कार्यालय में तलब किया था। लेकिन इस तिथि पर कर्णवाल तो समिति के सामने प्रस्तुत हुए लेकिन चैंपियन ने यह कहकर आने से मना कर दिया कि उन्हें दिल्ली लोकसभा चुनाव में प्रचार करना है। वे बैठक से एक दिन पहले ही दिल्ली कूच कर गए। अब जबकि लोकसभा चुनाव का प्रचार थम चुका है तो जांच समिति की ओर से उन्हें 20 मई को पार्टी कार्यालय में प्रस्तुत होने की सूचना भेजी गई। लेकिन चैंपियन ने फिर जांच समिति के समक्ष प्रस्तुत होने में असमर्थता जाहिर कर दी। सूत्रों के मुताबिक 20 मई को चैंपियन को राजस्थान जाना है। वहां वे गुर्जर समुदाय के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किए गए हैं। चैंपियन के इस इनकार को जांच समिति के सदस्यों ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


समिति की पैनी नजर, बरकरार है चैंपियन की तल्खी
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और देशराज कर्णवाल पर जांच समिति की पैनी नजर है। दोनों विधायकों को समिति ने पहले ही ताकीद कर दिया था कि वे कोई ऐसी बयानबाजी नहीं करेंगे, जिससे पार्टी या सरकार को असहज होना पड़े। लेकिन चैंपियन के तेवरों में कोई खास नरमी नहीं दिखी है। उन्होंने शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता में फिर अपनी पार्टी के विधायक पर हमला बोला। सरकार के खिलाफ जाने तक की चेतावनी दी। इतना ही नहीं उन्होंने आईजी गढ़वाल को भी जाति प्रमाण पत्र के मामले में कर्णवाल के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जो पत्र लिखा है, वो भी समिति को प्राप्त हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चैंपियन के इस आचरण को समिति बेहद गंभीरता से ले सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे पास सबकी रिपोर्ट है
विधायक देशराज कर्णवाल का पक्ष लिया जा चुका है। अब चैंपियन को बुलाया गया है। समिति ने दोनों को ताकीद कर रखा है कि वे कोई बयानबाजी नहीं करेंगे। इसके बावजूद यदि किसी के स्तर पर बयानबाजी हो रही है तो उसकी रिपोर्ट हमारे पास है। समिति सारे पहलुओं को ध्यान में रखकर अपना काम करेगी।

- खजानदास, संयोजक, जांच समिति भाजपा

गलती होगी तो बख्शी नहीं जाएगी
जांच समिति अपना काम कर रही है। चैंपियन को 20 मई को बुलाया गया है। यदि वे नहीं आएंगे तो उन्हे फिर बुलाया जाएगा। समिति उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर देगी। लेकिन इतना तय है कि गलती होने पर समिति किसी को नहीं बख्शेगी।
- विश्वास डाबर, सदस्य, जांच समिति भाजपा

राजस्थान में गुर्जर समाज का एक बहुत बड़ा सम्मेलन है। इस सम्मेलन में मुझे भाग लेना है। मैंने समिति को इस बारे में अवगत करा दिया है।
- कुंवर प्रणव चैंपियन, विधायक, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed