फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP MLA Madan Kaushik became pecial invitee in National Working Committee Uttarakhand news in hindi

Dehradun: हरिद्वार से भाजपा विधायक मदन कौशिक राष्ट्रीय कार्य समिति में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य

Fri, 02 Dec 2022 03:12 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 02 Dec 2022 03:12 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रह चुके मदन कौशिक को राष्ट्रीय कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। कौशिक अभी हरिद्वार से भाजपा विधायक है।

विज्ञापन
BJP MLA Madan Kaushik became pecial invitee in National Working Committee Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक मदन कौशिक को राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति आदेश जारी किए। राष्ट्रीय कार्यसमिति में पांच नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है, जिनमें तीन पंजाब, एक छत्तीसगढ़ और एक उत्तराखंड से कौशिक हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...पंतनगर विवि: हॉस्टल में चले लात-घूंसे, फ्रेशर्स पार्टी में कहासुनी के बाद भिड़े छात्रों के दो गुट, 12 चोटिल
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मदन कौशिक को राष्ट्रीय जिम्मेदारी देने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि कौशिक के लंबे राजनीतिक व सांगठनिक अनुभव का लाभ पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा। साथ ही प्रदेश के पार्टी से जुड़े विषयों के केंद्रीय नेतृत्व से समन्वय में सहयोग भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed