फिर चर्चा में आए भाजपा विधायक चैंपियन, दिल्ली में पत्रकार को थप्पड़ मारने का लगा आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी ही पार्टी के विधायक संग विवाद के बाद अब भाजपा विधायक चैंपियन फिर चर्चा में आ गए हैं। दिल्ली के उत्तराखंड सदन में टीवी चैनल के पत्रकार को थप्पड़ मारने के आरोपों को खानपुर (हरिद्वार) के भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने गलत बताया है। उनका कहना है कि टीवी पत्रकार गुंडई दिखाकर अवैध वसूली करने आए थे।
एक पत्रकार ने साजिश के तहत कैमरा ऑन कर उन्हें उकसाने के लिए गालियां दी। उन्होंने कहा कि वीडियो में जो हाथ उठाने वाली बात दिखाई जा रही है, वह गलत है। वे पत्रकार को चुप कराने के लिए कुर्सी से भय दिखाने के लिए उठे थे और उसे बाहर निकलने का इशारा किया।
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह का कहना है कि इस घटना के बाद वे राजस्थान के लिए निकल गए थे और अलवर के बहरोड में जाकर उन्होंने टीवी पर थप्पड़ मारने की खबर देखी। इसके बाद उन्होंने बहरोड कोतवाली पुलिस को पत्रकार के खिलाफ तहरीर दी।
अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में चैंपियन ने बताया कि तहरीर में उन्होंने कहा कि वे 13 जून को दिल्ली के उत्तराखंड सदन के कमरा नंबर 204 में ठहरे थे। तभी दोपहर करीब एक बजे एक टीवी चैनल के पत्रकार पहुंचे और कहा कि आप राजा हैं और बहुत पैसा खर्च करते हैं। क्यों नहीं कुछ पैसा हम पत्रकारों को बांटते। कहा कि तुम्हारी गाड़ी की न्यूज हमने ही चलवाई है और तुम्हारा इलाज कर देंगे।
इस पर उन्होंने पत्रकार को बाहर जाने और शिकायत चैनल मालिक से करने की बात कही। उनका आरोप है जब कार्यालय के मुख्य व्यवस्था अधिकारी को कमरा खाली कर चाबियां सौंपने गए तो पत्रकार ने फिर से अभद्रता शुरू कर दी। इस पर वे कुर्सी से उठ हो गए और पत्रकार को डराने के लिए बाहर निकलने का इशारा किया। उन्होंने कहा कि न्यूज चैनल में वीडियो में हाथ उठाने का जो दृश्य दिखाया जा रहा है, वह पूरी तरह गलत है।
पत्रकार धन उगाही की नीयत से आया था। लिहाजा अपने कैमरामैन से कहकर कैमरा ऑन करा लिया था। चैंपियन का कहना है कि मेरी सामाजिक और राजनैतिक प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिए ऐसा किया गया है। मैंने न हथियार दिखाया और न धमकी दी। वहीं, उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री बनने के लिए वे अजमेर शरीफ में जियारत करने और चादर चढ़ाने राजस्थान जा रहे हैं।