फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp Mla Attack on Digvijay singh for Support pak PM Imran Khan Statement

दिग्विजय सिंह पर भड़के भाजपा विधायक, कहा-'मुस्लिमों से प्यार है तो पाकिस्तान चले जाएं'

Fri, 04 Oct 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Oct 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Bjp Mla Attack on Digvijay singh for Support pak PM Imran Khan Statement
विधायक संजय गुप्ता - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में भाजपा के लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए हिंदुओं से उनका बहिष्कार करने का आह्वान किया। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह को इस्लामी आतंकवाद दुनिया में फैलता हुआ नजर नहीं आता है। 

विज्ञापन


दाउद इब्राहिम ने बम विस्फोट किए, हाफिज सईद, मसूद इन्हें आतंकवादी दिखाई नहीं देते। उन्हें हिंदुओं में आतंकवाद नजर आ रहा है। कहा कि हिंदू जितना सहिष्णु है इतना कोई अन्य प्राणी नहीं है।
विज्ञापन


यदि हिंदू के पैर से कोई चींटी मर जाती है तो दर्द होता है। हिंदुओं ने कभी घृणा नहीं की। उन्होंने दिग्विजय सिंह को सलाह दी कि यदि उन्हें मुस्लिमों से अधिक प्रेम जताना है तो पाकिस्तान में चले जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान खान को कहा 'प्रधानमंत्री जी'

दिग्विजय सिंह ने गांधी जयंती के अवसर पर संबोधन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयानों का समर्थन करते हुए इमरान खान को प्रधानमंत्री जी कहकर संबोधित किया था। जिसके बाद वे काफी चर्चा में आ गए। वहीं उन्होंने गांधी जयंती पर भाजपा की पदयात्रा पर भी तंज कसा है। 

दिग्विजय ने इंदौर में बुधवार को कहा कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाली विचारधारा अपने कार्यकर्ताओं को एक महीने के लिए हर पंचायत में पदयात्रा करने के लिए कह रही है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वे वहां क्या करेंगे और वे गांधी जी को कैसे पेश करेंगे? वो गांधी के पक्ष में होंगे या गोडसे के पक्ष में होंगे?
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed