फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp meeting for mission 2019 election in uttarakhand

बीजेपी ने की मिशन-2019 की शुरुआत, इस तरह की जाएगी पूरी तैयारी

Sun, 30 Jul 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 30 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
bjp meeting for mission 2019 election in uttarakhand

बीजेपी ने शनिवार को प्रदेश कार्य समिति की बैठक के जरिये मिशन-2019 की शुरुआत कर दी। पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले नगर निकाय और पंचायत के चुनाव पर फोकस करने का निर्णय लिया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने ‘शांतिकाल’ में भी उसी तरह से तैयारी करने पर जोर दिया है, जैसा सेना करती है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार को हरिद्वार स्थित वेडिंग प्वाइंट में शुरू हुई। बैठक का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल किया। उन्होंने नगर निकाय-पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव पार्टी का वोटिंग प्रतिशत 51 तक पहुंचाने की जरूरत बताई। 
विज्ञापन


वहीं निकाय-पंचायत की सियासत को एक साथ साधने के लिए नगर निगम परिसीमन अध्ययन समिति का गठन किया गया। नए वोटरों की स्थिति जानने के लिए नवमतदाता मॉनीटरिंग समिति भी अस्तित्व में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यसमिति ने राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर उत्तराखंड की बेहतरी के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के कार्यों पर आभार प्रकट किया है। संगठन की गतिविधियों के और सुचारू संचालन के लिए देवप्रयाग के रूप में एक और संगठनात्मक जिला बनाया गया।

कार्यसमिति की बैठक में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, बीजेपी प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व सीएम और सांसद सीएम भगत सिंह कोश्यारी, डा रमेश पोखरियाल निशंक के अलावा पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, कई कैबिनेट मंत्री भी शामिल रहे।

तैयारियों को लेकर बोले नेता

bjp meeting for mission 2019 election in uttarakhand

एक समय था, जब हम पैदल व साइकिल पर चलते थे। आज प्रभाव भी हैं और साधन भी हैं, पर हमें इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि हमारी विकास यात्रा किस प्रकार प्रारंभ हुई है। देश को कांग्रेस मुक्त बनाने का मतलब है देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना। इसके लिए हमें संगठन का और विस्तार करना है। संगठन की मजबूती और सक्रियता से सरकार बनती है। सरकार के लोककल्याण कार्यों से संगठन को ताकत मिलती है। इससे पार्टी फिर सरकार में आती है और इस तरह यह चक्र चलता रहता है। हमें इस चक्र को बनाए रखने के लिए कार्य करना है।
-रामलाल, राष्ट्रीय महामंत्री, बीजेपी।

सीएम ने मांगी मनमानी की छूट
-कार्य समिति के समापन सत्र में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि तबादला उद्योग को खत्म कर दिया गया है। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति पर काम किया जा रहा है। मैंने कडे़ कदम उठाए हैं। कुछ सीमा तक मनमानी भी की है, लेकिन यह सब राज्य की बेहतरी के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यों के लिए मुझे मनमानी की छूट चाहिए होगी।

ये है नगर निगम परिसीमन समिति
-खजान दास संयोजक, विनय गोयल, ओमप्रकाश जमदग्नि, सुरेश परिहार, ओपी उनियाल, अनीता ममंगाईं, अभिषेक चंद्रा, नरेंद्र सिंह मानस और देवीदयाल उपाध्याय।

ये है नवमतदाता मॉनीटरिंग समिति
-कैलाश शर्मा संयोजक, विनोद कंडारी, समीर आर्या, ललित पंत, ऋषि सती, सुधा गुप्ता, महावीर सिंह रांगड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed