शर्मनाकः सेक्स रैकेट चलाने के लिए BJP नेत्री ने कराया मासूमों का बलात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने रुड़की में भाजपा नेत्री द्वारा चलाए जा रहे जिस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था उसमें शर्मनाक सच सामने आया है।
छापे में बरामद लड़कियों ने जो सच बताया है वह बेहद शर्मनाक है। भाजपा नेत्री द्वारा चलाया जा रहे देह व्यापार से पहले उनका रेप होता था। सैक्स रैकेट संचालिकाओं के कब्जे से बरामद युवतियों ने बताया कि दो होटलों में ले जाकर उनके साथ रेप किया गया। जिन दो होटलों में बलात्कार हुआ उनके संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
आरोप है कि 13 जून को जिस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था, वह भाजपा महिला प्रदेश कार्यकारिणी की विशेष आमंत्रित सदस्य हेमा रावल के संरक्षण में चल रहा था।
भाजपाई सियासत में भूचाल
सेक्स रैकेट संचालन के आरोप में गिरफ्तार दोनों संचालिकाओं के इस बयान से रुड़की की भाजपाई सियासत में भूचाल आ गया है।
भाजपा ने आनन-फानन में हेमा को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। पुलिस फरार आरोपी गिरोह सरगना भाजपा नेत्री की तलाश में जुट गई है। इसके अलावा उनमें से एक होटल एक कांग्रेस नेता का बताया जा रहा है।
सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि सेक्स रैकेट की पकड़ी गई दोनों संचालिकाओं ने पूछताछ में गिरोह की सरगना के रूप में एक भाजपा नेत्री हेमा रावल का नाम बताया है। गिरोह की फरार सरगना हेमा रावल की तलाश शुरू कर दी है। जल्द उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
दो महिला और दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार
इस दौरान पुलिस ने दो महिलाओं और दो पुरुषों (यशपाल निवासी थिथकी और बॉबी निवासी तांसीपुर मंगलौर) को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था। पकड़ी गई दोनों महिलाएं सैक्स रैकेट का संचालन करती है।
इन चारों के कब्जे से पुलिस ने सहारनपुर निवासी एक युवती को भी बरामद किया था। पूछताछ में पीड़ित युवती ने बताया था कि वह उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया गया था।
आरोपी भाजपा नेता से नहीं हुआ संपर्क
पीड़ित युवती के मुताबिक मंगलवार को भी दो अलग-अलग होटलों में उससे चार बार बलात्कार हुआ। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम पीड़ित महिला के साथ उन दोनों होटलों में पहुंची जहां उससे बलात्कार हुआ था। इनमें से एक होटल गणेशपुर क्षेत्र में है।
सेक्स रैकेट संचालित करने वाली दोनों महिलाओं और पुरुषों का चालान कर जेल भेज दिया गया। हेमा से जुड़े लोग इसे राजनीतिक साजिश बताते हैं।
इस संबंध में आरोपी भाजपा नेत्री हेमा रावल का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, मगर उनसे संपर्क नहीं हो सका। जब भी उनका पक्ष प्राप्त होगा, उसे प्रकाशित किया जाएगा।