फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP leader Kishore Upadhyay s sister in law Naziya yusuf arrested in fraud case

Dehradun News: भाजपा नेता किशोर उपाध्याय की भाभी नाजिया यूसुफ कोच्चि से गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में थी आरोपी

Thu, 26 May 2022 10:24 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 26 May 2022 10:24 PM IST
सार

धोखाधड़ी मामले की आरोपी भाजपा नेता किशोर उपाध्याय के भाई सचिन उपाध्याय की पत्नी नाजिया यूसुफ विदेश भागने की फिराक में थी। उसे कोच्चि हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन
BJP leader Kishore Upadhyay s sister in law Naziya yusuf arrested in fraud case
आरोपी नाजिया यूसुफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता किशोर उपाध्याय के भाई सचिन उपाध्याय की पत्नी नाजिया यूसुफ को कोच्चि हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया है। जालसाजी की आरोपी नाजिया के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। एयरपोर्ट अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि वह विदेश भागने की फिराक में थी और जांच के दौरान पकड़ी गई। देहरादून पुलिस उसे लाने के लिए कोच्चि रवाना हो गई है।

विज्ञापन


नाजिया यूसुफ राजपुर थाने में दर्ज एक मुकदमे में साल 2017 से फरार चल रही थी। उस पर पुलिस ने एक हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। यह मुकदमा दिल्ली निवासी मुकेश जोशी की शिकायत पर दर्ज किया गया था। मुकेश जोशी सचिन उपाध्याय का पार्टनर था। उसने आरोप लगाया था कि उपाध्याय और उसकी पत्नी नाजिया यूसुफ ने उनकी जमीन को धोखाधड़ी से खुर्दबुर्द कर दिया है। साथ ही इस पर कई बैंकों से लोन भी ले लिया है। यह संपत्ति 26 करोड़ रुपये की बताई गई थी। साल 2019 में इस मुकदमे में पुलिस ने एफआर लगा दी थी।

विज्ञापन

लेकिन न्यायालय ने एफआर को स्वीकार नहीं किया था। इस मामले में पुलिस ने वर्ष 2020 में सचिन उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया था। सचिन वर्तमान में जमानत पर जेल से बाहर है, लेकिन नाजिया पुलिस के हाथ नहीं आ सकी थी। लिहाजा आठ जनवरी को उस पर एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पिछले दिनों उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी कर दिया गया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाजिया बुधवार को कोच्चि एयरपोर्ट पर पहुंची। सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान नाजिया को पकड़ लिया गया और देहरादून पुलिस को इसकी सूचना दी गई। डीआईजी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि राजपुर थाने से पुलिस कोच्चि रवाना की गई है।

सेलाकुई में भी दर्ज हुआ था मुकदमा
सचिन उपाध्याय के खिलाफ एक मुकदमा सेलाकुई में भी दर्ज हुआ था। गुरुग्राम निवासी प्रमोद बड़ोनी ने पुलिस को बताया था कि वर्ष 2011 में शीशमबाड़ा स्थित जमीन पर सचिन ने प्लाटिंग की थी। वहां उसने एक प्लाट दिलाने की बात कही थी। सचिन ने प्लाट तो दिलाया नहीं उल्टे उनके पैसे भी हड़प गया। इस मामले में जुलाई 2020 में मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed