फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Leader Jugran told he will go to High Court if Government not take Action in UP MLA aman mani case

भाजपा नेता जुगरान ने जताई नाराजगी, कहा- अमनमणि प्रकरण पर कार्रवाई न हुई तो जाऊंगा हाईकोर्ट

Sat, 09 May 2020 12:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 09 May 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
BJP Leader Jugran told he will go to High Court if Government not take Action in UP MLA aman mani case
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के पूर्व दर्जाधारी एवं भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने यूपी के निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी प्रकरण में ठोस कार्रवाई न होने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने विधायक व उनके साथियों को पास जारी करने वाले अफसरों व लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की तो वह उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा देंगे।

विज्ञापन


उन्होंने प्रकरण की जांच पर भी सवाल उठाया कि कोई दारोगा शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कैसे जांच कर पाएगा? यहां जारी एक बयान में जुगरान ने चिंता जाहिर की कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि सरकार को आपदा एवं महामारी एक्ट के अनुसार विधायक को बदरी केदार जाने की अनुमति पत्र जारी करने वाले व पास बनाने वाले अधिकारी व पुलिस के आला अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए थी।

विज्ञापन

लेकिन यह कार्रवाई नहीं की गई। उत्तराखंड पुलिस ने न तो विधायक एवं उसके साथियों की गिरफ्तारी की। न ही उनको क्वारंटीन किया गया। न ही उनकी गाड़ियां जब्त की गई। उलटा उनको बेरोक टोक उत्तराखंड की सीमाओं में चार जिलों को पार करने की सुविधा दी गई।

उन्होंने आशंका जाहिर की कि विधायक एवं उनके साथी यदि कोरोना वायरस से संक्रमित रहे होंगे तो पता नहीं उन्होंने कितने लोगों को संक्रमित किया होगा। उन्होंने कहा कि एक पुलिस दरोगा से इस मामले की जांच कराई जा रही है जोकि अपने आप में ही हास्यास्पद है। पुलिस के कोई दरोगा शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के विरुद्ध कैसे जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed