हरिद्वार: बीजेपी नेता कर्णवाल ने अपनी ही पार्टी के विधायक चैंपियन पर लगाया परिवार को खतरे का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल ने अपनी ही पार्टी के खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनके समर्थकों से अपने परिवार को खतरा बताया है। इसके लिए उन्होंने चुनाव संचालन समिति की बैठक के दौरान राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश को पत्र भी भेजा है। साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने आरोपों को गलत बताते हुए देशराज कर्णवाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक देशराज कर्णवाल ने आरोप लगाया कि विधायक चैंपियन के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर उनके और उनकी पत्नी के लिए अपमानजनक टिप्पणियां की।
उन्होंने कानूनी नोटिस भिजवाया। आरोप है कि कुंवर प्रणव सिंह के समर्थकों ने एक महिला की ओर से उनके खिलाफ झूठी तहरीर दिलवा दी। उन्हें आशंका जताई कि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनके समर्थक उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाना चाहते हैं।
वहीं खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि देशराज कर्णवाल बेवजह की बातें कर रहे हैं। उनके परिवार की वजह से ही वे विधायक बन पाए हैं। अब अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं। वे देशराज कर्णवाल को सबक तो सिखाएंगे, लेकिन जो भी कार्रवाई होगी वह पूरी तरह कानून के दायरे में संवैधानिक होगी।