फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp leader and coongress worker fight cingress worker 

CM रावत से मिलने जा रहे भाजपाइयों से भिड़े कांग्रेसी, भाजपा नेता घायल

Sun, 04 Dec 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़) Updated Sun, 04 Dec 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
bjp leader and coongress worker fight cingress worker 
हमले में घायल जगत मर्तोल‌‌िया - फोटो : AmarUjala

मुख्यमंत्री हरीश रावत को ज्ञापन देने जा रहे भाजपा नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। पुलिस ने भाजपा नेता जगत मर्तोलिया समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में जमानत दे दी।

विज्ञापन


घायल हुए भाजपा नेता मर्तोलिया को अस्पताल में भर्ती किया गया। उधर, भाजपा का आरोप है कि पूर्व विधायक हरीश धामी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर टोलिया के इशारे पर हमला किया गया।
विज्ञापन


मर्तोलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार सुबह 8.30 बजे आईटीबीपी के गेस्टहाउस में रुके हुए सीएम हरीश रावत से विधानसभा क्षेत्र में हुए कथित घोटालों, बीएडीपी मद की गड़बड़ी, विवेकाधीन कोष की बंदरबांट, विकास कार्यों में हो रही धांधली का जवाब मांगने के लिए जुलूस की शक्ल में निकले। रास्ते में जीआईसी बैंड के पास सीओ हिमांशु साह ने सुरक्षा संबंधी कारण बताते हुए उन्हें आगे जाने से रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शुरू कर दी भाजपा नेताओं से मारपीट

bjp leader and coongress worker fight cingress worker 
भाजपा नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प - फोटो : AmarUjala

इस बीच वहां मौजूद कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं से सीधे मारपीट शुरू कर दी। मामला बढ़ते देख पुलिस ने भाजपा नेता मर्तोलिया, हिमांशु सिंह, गणेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह और किशन सिंह मर्तोलिया को हिरासत में ले लिया।

जगत मर्तोलिया को मारपीट में ज्यादा चोट आने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाम को उपजिला मजिस्ट्रेट/एसडीएम एसके पांडे ने पांचों को निजी मुचलके पर जमानत दे दी। 

इस मामले की जांच की जाएगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। 
-रंजीत सिंह, डीएम पिथौरागढ़ 

भाजपा के पांच कार्यकर्ताओं को शांतिभंग की आशंका में हिरासत में लिया गया था।
-अजय जोशी, पुलिस अधीक्षक

मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन

bjp leader and coongress worker fight cingress worker 
हरीश धामी - फोटो : amar ujala

जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की घटना को मुख्यमंत्री हरीश रावत और वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी के इशारे पर किए जाने का आरोप लगाते हुए पुतला दहन किया।

भाजपाइयों ने घटना के तुरंत बाद जुलूस निकालकर मारपीट में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। गिरफ्तारी न होने पर चक्काजाम की चेतावनी दी है। उधर, धारचूला में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका।

कांग्रेस ने कहा भाजपा अशांति फैला रही
कांग्रेस ने मुनस्यारी की घटना पर कहा है कि भाजपा सीमांत क्षेत्र में अशांति का माहौल पैदा कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री से मिलते जाते समय वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed