फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP is misleading by bringing different faces: Harish Rawat

अलग-अलग चेहरे लाकर जनता को बरगला रही भाजपा: हरीश रावत

Sat, 13 Mar 2021 01:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
BJP is misleading by bringing different faces: Harish Rawat
पद यात्रा निकालते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और अन्य। - फोटो : VIKAS NAGAR
सेलाकुई। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खारा खेत से पदयात्रा की शुरुआत की। उन्होंने स्मारक स्थल पर पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला सर्वोदय मंडल ने शॉल ओढ़ा कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर इस जगह को पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित किया जाएगा। यहां भी लोगों ने महात्मा गांधी के आह्वान पर नमक सत्याग्रह किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में इसका सौंदर्यीकरण करा कर इसे ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बौखलाई हुई है। भाजपा अलग-अलग चेहरे सामने लाकर जनता को बरगलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब चेहरा बदलने से काम नहीं चलने वाला। कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में जनता भाजपा को आईना दिखाएगी। उन्होंने जिला सर्वोदय मंडल के सदस्य कुसुम रावत, इंदु शुक्ला, यश आर्य, अशोक नारंगी, डॉ.विजय शंकर शुक्ला, देवेंद्र बहुगुणा, हरवीर सिंह कुशवाहा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर गुलजार अहमद, आजाद अली, राकेश नेगी, विनोद चौहान, राशिद पहलवान, लक्ष्मी अग्रवाल, राजीव जैन, संग्राम पुंडीर, मनीष कुमार, सुरेश पाल, पवन थापा, सुरेश कुमार, रमेश चंद, सुनील ठाकुर, मोहित रतूड़ी, सुलेमान अली, गगन, अंशुल शर्मा, नितेश डबराल, नीलम थापा, रूकमणी सजवाण, गीता पांडेय, बाला देवी, अनुज शर्मा, रोहित शर्मा, रजनीश शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed