फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP inquiry committee will inquire on May 24 from MLA Kunwar Pranav Singh Champion

विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से 24 मई को पूछताछ करेगी भाजपा की जांच कमेटी

Tue, 21 May 2019 12:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 21 May 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
BJP inquiry committee will inquire on May 24 from MLA Kunwar Pranav Singh Champion
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन

भाजपा की जांच कमेटी खानपुर के पार्टी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से 24 मई को पूछताछ करेगी। उन्हें कमेटी के समक्ष प्रस्तुत होने के लिए कह दिया गया है। चैंपियन अब तक दो बैठकों में बुलाए जाने के बावजूद नहीं आए। पार्टी सूत्रों की मानें तो अपना पक्ष रखने के लिए चैंपियन के पास ये आखिरी मौका है, यदि वे इस बैठक में उपस्थित नहीं हुए तो समिति अपनी रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश अध्यक्ष को सौंप देगी।

विज्ञापन


झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल और खानपुर विधायक चैंपियन के बीच हुए विवाद की जांच के लिए गठित कमेटी मामले की पड़ताल कर रही है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ.देवेंद्र भसीन ने बताया कि जांच समिति की बैठक में संयोजक खजान दास, सदस्य विश्वास डाबर व कुलदीप कुमार के अलावा अन्य लोग भी भाग लेंगे। समिति ने विधायक चैंपियन को सूचना भेज 24 मई को 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा है। इसके अलावा पार्टी के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भी समिति पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

 

कर्णवाल रख चुके हैं अपना पक्ष

झबरेड़ा के पार्टी विधायक देशराज कर्णवाल जांच समिति के समक्ष अपना पक्ष रख चुके हैं। वे समिति की पहली बैठक में उपस्थित हो गए थे। समिति ने विवाद से संबंधित तथ्यों के आधार पर उनसे पूछताछ की थी। इस बैठक में विधायक चैंपियन को भी प्रस्तुत होना था, लेकिन वे लोकसभा चुनाव प्रचार की व्यस्तता के चलते उपस्थित नहीं हुए।

समिति ने उन्हें सोमवार को अपना पक्ष रखने के लिए कहा था, लेकिन चैंपियन ने यह कहकर आने से मना कर दिया कि उन्हें जयपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत करनी है। डॉ.भसीन के मुताबिक इस बैठक के बाद समिति अपनी रिपोर्ट व संस्तुतियां प्रदेश अध्यक्ष को सौंप देगी। जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed