फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP imposed ban on leaders rhetoric organization continues to be uncomfortable Uttarakhand news

Uttarakhand: भाजपा ने नेताओं की बयानबाजी पर लगाई रोक, पार्टी अध्यक्ष बोले- अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई तय

Sat, 24 Jan 2026 06:33 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 24 Jan 2026 06:33 AM IST
सार

भाजपा ने नेताओं की बयानबाजी पर रोक लगाई है। पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई तय है। नेताओं की बयानबाजी से संगठन लगातार असहज हो रहा है। 

विज्ञापन
BJP imposed ban on leaders rhetoric organization continues to be uncomfortable Uttarakhand news
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल

विस्तार

भाजपा विधायक अरविंद पांडे समेत कई नेताओं की बयानबाजी से संगठन लगातार असहज हो रहा है। ऐसे में पार्टी फोरम से इतर बयानबाजी पर रोक लगाई गई है। साथ ही इसकी अनदेखी करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अमर उजाला से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से पार्टी के सभी नेताओं की बयानबाजी पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में सभी को अवगत भी करा दिया गया है। इसके बाद अगर किसी ने बयानबाजी की तो उसके खिलाफ संगठन कार्रवाई करेगा। भट्ट ने कहा कि हाल फिलहाल में विधायक अरविंद पांडे के बयानों को लेकर उनसे बातचीत की गई है। वह सरकार का अंग हैं। उन्हें कहा गया है कि वे अपनी बात पार्टी फोरम या मुख्यमंत्री के समक्ष रखें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की आशंका, विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर कमेटी की बैठक जल्द, नए होर्डिंग दिल्ली से डिजाइन होकर आए

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पिछले लोकसभा सत्र के दौरान दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक हुई थी। अब संसद के बजट सत्र के दौरान अगली कोर कमेटी की बैठक होगी। उन्होंने होर्डिंग से प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम गायब होने के मामले पर कहा कि यह डिजाइन दिल्ली से ही आया है। उन्होंने अन्य किसी भी तरह की चर्चाओं को कोरी अफवाह बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed