फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP hat-trick on all five Lok Sabha seats in Uttarakhand but vote percentage decreased

Uttarakhand Election 2024 Result: प्रदेश में भाजपा को मिली पांच में पांच, लेकिन पांच फीसदी की आंच

Wed, 05 Jun 2024 10:19 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 05 Jun 2024 10:19 AM IST
सार

भाजपा ने 75 प्रतिशत प्लस का लक्ष्य रखा थास लेकिन चुनाव में पांच फीसदी से अधिक वोट घट गए। चुनावी नतीजों के बारीकी से मंथन पर कमजोरियां पता चलेंगी।

विज्ञापन
BJP hat-trick on all five Lok Sabha seats in Uttarakhand but vote percentage decreased
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीटों पर लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने की भाजपा को खुशी तो है, मगर कहीं न कहीं उसे वोट कम होने की कसक भी साल रही है। पार्टी ने 75 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने का लक्ष्य बनाया था, लेकिन पिछले चुनाव की तुलना में उसे पांच प्रतिशत वोट कम मिले।

विज्ञापन


चुनावी नतीजों का मंथन करने के लिए भाजपा का नेतृत्व जब बैठेगा और विधानसभावार बारीकी से मंथन करेगा तो उसे अपनी उन कमजोरियों का पता चलेगा, जिनकी वजह से उसके जनाधार में कमी आई। चुनावी समर में उतरने से पहले पार्टी ने पांचों संसदीय सीटों पर 75 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने का लक्ष्य बनाया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 61.87 प्रतिशत वोट मिले थे और कांग्रेस 31.74 प्रतिशत पर सिमट गई थी।
विज्ञापन


मजेदार बात यह है कि 2024 में भी 47 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 2024 के चुनाव में भी इतने ही मतदाताओं ने मतदान किया, लेकिन वोट प्रतिशत के मामले में प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पिछड़ गई। उसकी चुनाव जीतने की रणनीति तो काम कर गई, लेकिन जनाधार बढ़ाने के प्रयासों को झटका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 के चुनाव की तुलना में पांच फीसदी वोट घट गए
चुनाव आयोग से सोमवार रात करीब 10 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा ने कुल 27,06,910 वोट प्राप्त किए और उसका मत प्रतिशत 56.81 रहा। कांग्रेस ने 15,64,258 वोट प्राप्त किए और उसका मत प्रतिशत 32.83 रहा। 2019 के चुनाव की तुलना में पांच फीसदी वोट घट गए।

लोकसभा क्षेत्रवार तुलना करने पर यह तथ्य भी सामने आया कि गढ़वाल सीट पर भाजपा ने 2019 में 67 फीसदी से अधिक वोट लिए थे, 2024 में यह 58.41 प्रतिशत रह गए। टिहरी में 64.3 प्रतिशत की तुलना में 53.66, हरिद्वार में 52.28 प्रतिशत की तुलना में 50.19, नैनीताल में भाजपा की सबसे बड़ी जीत हुई, लेकिन यहां पार्टी 2019 के 61.24 प्रतिशत की तुलना में 61.03 प्रतिशत वोट हासिल कर सकी।



ये भी पढ़ें,..Result 2024: पहाड़ से न टकराईं पश्चिमी UP की गर्म हवाएं, मतदाताओं ने दिखाई एकजुटता; BJP की झोली में पांचों सीट

हालांकि यही एक सीट थी, जहां भाजपा अपने पिछले प्रदर्शन के बेहद करीब रही। अल्मोड़ा लोस सीट पर 2019 में भाजपा को 63.54 प्रतिशत वोट मिले थे, लेकिन 2024 में पार्टी 58.41 प्रतिशत पर सिमट गई। कुल मिलाकर भाजपा को हर सीट पर पिछले चुनाव की तुलना में नुकसान झेलना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed