{"_id":"69591d3d88ce537019093d86","slug":"bjp-has-no-connection-with-those-who-make-baseless-statements-on-women-chauhan-dehradun-news-c-5-drn1043-870652-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं पर अनर्गल बयान देने वाले से भाजपा का संबंध नहीं : चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं पर अनर्गल बयान देने वाले से भाजपा का संबंध नहीं : चौहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के बिहार की महिलाओं संबंधी वायरल बयान से भाजपा ने किनारा कर लिया है। पार्टी ने साफ किया कि महिलाओं पर अनर्गल बयान देने वाले से भाजपा का कोई संबंध नहीं है।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि अनर्गल बयानबाजी करने वाले कथित नेता का पार्टी से कोई संबंध नहीं हो सकता है। भाजपा महिलाओं के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी निंदा करती है। भाजपा मातृ शक्ति का सम्मान करने वाली पार्टी है। बयान में दिए गए विचार को कतई स्वीकार नहीं करेगी।
दूसरी ओर चाैहान ने अंकिता भंडारी और एंजेल चकमा हत्या कांड में कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि अंकिता प्रकरण में कांग्रेस सीबीआई जांच की मांग कर रही है जिससे सजायाफ्ता लोगों को कानूनी मदद की आशंका है। उन्होंने कांग्रेस पर त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या को भी नस्ली रूप देने का आरोप लगाया। कहा कि जांच में साफ हो चुका है कि कुछ असामाजिक तत्वों के कारण छात्र की हत्या हुई है। त्रिपुरा की सरकार राज्य सरकार के संपर्क में है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।