फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP has commented on the political situation in Uttarakhand.

रावत के ट्वीट पर सियासी तूफान : भाजपा ने ली चुटकी- उत्तराखंड में भी पैदा हो सकता है कोई कैप्टन

Thu, 23 Dec 2021 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Dec 2021 12:28 AM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष कौशिक बोले कांग्रेस में कोई किसी की नहीं सुनता, एक ही लड़ाई, नेता कौन बनेगा, नेतृत्व कौन करेगा।  

विज्ञापन
BJP has commented on the political situation in Uttarakhand.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ट्वीट पर मचे सियासी तूफान के बीच प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा को कांग्रेस की गुटबाजी पर तंज करने का बहाना मिल गया। पार्टी ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस भी पंजाब कांग्रेस की राह पर है। उत्तराखंड में भी कोई कैप्टन अमरेंद्र सिंह पैदा हो सकता है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस की गुटबंदी पर चुटकी ली कि वहां पिछले पांच साल में 11 विधायक रहे और 10 गुट। हालांकि बाद में उन्होंने यह भी कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। लेकिन कांग्रेस की खेमाबंदी पर प्रहार करने से नहीं चूके। बकौल कौशिक, विधानसभा के बाहर विपक्ष का काम होता है जनता की आवाज उठाना, लेकिन विपक्ष पांच साल तक उस मोर्चे पर नदारद रहा। 
विज्ञापन


एक जिम्मेदार विपक्ष के तौर पर कांग्रेस की भूमिका नगण्य रही। कांग्रेस केवल एक ही लड़ाई लड़ रही है कि वहां नेता कौन बनेगा, नेतृत्व कौन करेगा। जनता से उनका कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस के बड़े नेता ने जो हालात आज बयान किए हैं, वह सच्चाई कांग्रेस के धरातल पर है। सदन के अंदर जब नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश थीं, तब कांग्रेस में उनकी कोई नहीं सुनता था। बाहर प्रीतम सिंह अध्यक्ष थे, वहां भी पार्टी में उनकी कोई सुनता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के हालात ऐसे हो गए हैं कि वहां कोई एक-दूसरे की नहीं सुनता। कौशिक कहते हैं, जनता का कांग्रेस पर से विश्वास उठ गया है, न विश्वास वाली कोई स्थिति अब बची है। विपक्ष के तौर पर कांग्रेस पूरी तरह से फेल है। आज चुनाव दृष्टि से भाजपा जनता के आशीर्वाद के लिए जा रही है।

पंजाब कांग्रेस की राह पर उत्तराखंड कांग्रेस : जोशी
हरीश रावत के ट्वीट पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस भी पंजाब कांग्रेस की राह पर है। उत्तराखंड कांग्रेस में भी कोई कैप्टन अमरेंद्र सिंह पैदा हो सकता है। हरीश रावत जैसा करना चाहते हैं, उनका केंद्रीय नेतृत्व उनको वैसा नहीं करने देना चाहता। उनका दर्द यह है कि दो दिन पहले उनके प्रभारी ने कहा कि हम राहुल गांधी को नेता मानते हैं।

राहुल वर्सेज बीजेपी चुनाव होगा। जब यह बात आई तो हरीश रावत बहुत पहले से मोदी के उस वाक्य को दोहरा रहे थे, वोकल फॉर लोकल। कांग्रेस ने उसे समाप्त कर दिया। कांग्रेस में इस समय जबर्दस्त गुटबाजी है। कांग्रेस के नेता नहीं चाहते कि वह हरीश रावत को चेहरा घोषित करें। इससे साफ है कि हरीश रावत के चेहरे पर कांग्रेस को विश्वास नहीं है। इसलिए हरीश रावत बार-बार ट्वीट करके इन विषयों को ला रहे हैं। कहा कि आज कांग्रेस का चुनाव से पहले बुरा हाल है।

‘हरीश रावत जी, बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से खाय’
भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने हरीश रावत पर के ट्वीट पर तंज किया कि ‘बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से खाय।’ उन्होंने कहा कि आप अपने आप को ही करता मानते थे, तो फिर अपने को अब असहाय क्यों समझ रहे हैं? जब आप बबूल के पेड़ बो रहे थे, तब आपको अंदाज नहीं था कि उस पर कांटे ही कांटे होंगे। अब आप वनानप्रस्थ की अवस्था में हैं।


आपका मन एक तरफ खुद यह मान रहा है कि आपको अब विश्राम करना चाहिए। अब आप कुर्सी का मोह त्याग दीजिए। इस आयु में कितना अपमान सहेंगे। कांग्रेस का इतिहास और परंपरा परिवारवाद की रही है। इस उम्र में आपको राहुल गांधी की जी-हजूरी करते देखना पहाड़ के स्वाभिमान और जिस उत्तराखंडियत की आप बात करते हैं, उसके विपरीत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed