फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP did step-motherly treatment to laborers: Udit Raj

भाजपा सरकार ने किया मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार- उदित राज

Sun, 09 Jan 2022 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
BJP did step-motherly treatment to laborers: Udit Raj
सीडेस्क
विज्ञापन

-----------------------
भाजपा ने मजदूरों के साथ किया सौतेला व्यवहार : उदित राज
-प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ व कांग्रेस असंगठित कामगार कर्मचारी संगठन ने किया चुनावी शंखनाद कार्यक्रम आयोजित
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ व कांग्रेस असंगठित कामगार कर्मचारी संगठन ने उत्तराखंड चुनावी शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान असंगठित एवं कामगार कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. उदित राज एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि भाजपा शासन काल में मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया।

कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. उदित राज व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना महामारी के चलते लगाए गए लॉक डाउन में राज्य सरकार के श्रम विभाग की ओर से गरीब मजदूर वर्ग को राशन किट बांटी गई। लेकिन उसमें एक वर्ग विशेष के ही मजदूरों को शामिल किया गया। राज्य सरकार के माध्यम से जो राशन किट बांटी गई, वह सिर्फ पंजीकृत मजदूरों को ही बांटी गई। जबकि कई क्षेत्रों में कार्यरत मजदूर पंजीकृत नहीं थे। उन्हें योजना के लाभ से वंचित रखा गया। केंद्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों को भी उनके आधार कार्ड के आधार पर राशन किट वितरित करने का निर्णय लिया था, परन्तु राज्य की भाजपा सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन द्वारा जिन लोगों को राशन किट का आवंटन किया गया उसका स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया। श्रम विभाग में भारी भ्रष्टाचार को अंजाम देते हुए एक हजार रुपये की धनराशि क्षेत्र विशेष के ही कुछ पंजीकृत मजदूरों के खाते में डालकर बंदर बांट की गई। राज्य में कांग्रेस सरकार बनने पर इन सुविधाओं से वंचित रह गए मजदूरों को भी इसका लाभ दिया जाएगा। उन्होंने सभी मजदूर संगठनों का आह्वान किया कि भाजपा की गरीब विरोधी, मजदूर विरोधी, बेरोजगारी विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब दें। इस अवसर पर कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक दिनेश सिंह कौशल, किशोर उनियाल, पूनम कंडारी, होरी लाल, सुनील कुमार, हरेन्द्र सिंह बेदी, संजय कनौजिया, शिवम, लक्की राणा, क्रांति बल्लभ भट्ट, आरुषि, निशा, रुचिका, अरविंद उनियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed