फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Congress leaders attack on each other after poison case

उत्तराखंड में ‘जहर कांड’ पर छिड़ी सियासत, कांग्रेस के वार पर ‘डैमेज कंट्रोल’ में जुटी भाजपा

Sat, 06 Jan 2018 10:38 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 06 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
 BJP Congress leaders attack on each other after poison case

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को ‘जहर कांड’ पर सियासत छिड़ गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मैक्स हॉस्पिटल पहुंचकर उपचाराधीन ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय से मुलाकात की। कांग्रेस ने जनता मिलन कार्यक्रम से लेकर सरकार की कार्यप्रणाली को निशाने पर लिया है।

विज्ञापन


पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा राज में लोग खुदकुशी के लिए मजबूर हो रहे हैं। दूसरी तरफ, भाजपा ‘डैमेज कंट्रोल’ में जुट गई है। सीएम के ओएसडी ऊर्बादत्त भट्ट ने जहां मैक्स हॉस्पिटल में पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया, वहीं प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से लेकर दूसरे नेताओं ने इस मामले में सरकार और अपना बचाव किया है।
विज्ञापन


शनिवार शाम को मैक्स हॉस्पिटल पहुंचने वाले प्रमुख कांग्रेस नेताओं में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, मौजूदा प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, पूर्व संसदीय सचिव राजकुमार, पृथ्वीराज सिंह चौहान, लालचंद्र शर्मा शामिल रहे। इन नेताओं ने कहा कि भाजपा के जनता मिलन कार्यक्रम में किस तरह से शिकायतों का निस्तारण हो रहा है, यह इस घटना से साफ हो गया है। नेताओं ने कहा कि सरकार की तरफ से इस घटना पर संवेदना का एक शब्द न आना शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बयान जारी करके इस घटना को दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि जनता मिलन कार्यक्रम में एक व्यक्ति के जहर खाकर आने की सूचना से उन्हें दुख पहुंचा है। उन्होंने उक्त व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा है कि जहर खाना किसी समस्या का समाधान नहीं है। घटना सामने आते ही पार्टी ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उक्त व्यक्ति को हॉस्पिटल पहुंचाया।

 

नेता प्रतिपक्ष पहुंची परिवार से मिलने

 BJP Congress leaders attack on each other after poison case

भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के जनता मिलन कार्यक्रम में ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे के जहर खाने की खबर जैसे ही मिली, उनके जानने वाले लोग काठगोदाम स्थित आवास की ओर दौड़ पड़े। उनकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश भी पहुंचीं और घर वालों को ढाढ़स बंधाया।
 
प्रकाश पांडे काठगोदाम नई कालोनी तल्ला निवासी कैप्टन सुनील कुमार थापा के मकान में करीब 16 साल से किराए पर परिवार के साथ रह रहे हैं। माता-पिता छोटे बेटे ललित के साथ नई बस्ती काठगोदाम में रहते हैं। छोटे भाई ललित सुशीला तिवारी अस्पताल में कार्यरत हैं। पिता काठगोदाम रोडवेज के पास परचून की दुकान करते हैं। शनिवार दोपहर पहले कई लोगों के फोन घनघनाए कि प्रकाश पांडे ने जनता मिलन कार्यक्रम कार्यक्रम में जहर खा लिया है।

इसके बाद  मुख्यमंत्री के ओएसडी से उनकी बातचीत का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद कई लोग उनके घर पहुंच गए। उनकी पत्नी कमला, बेटी भूमि और बेटा मोहित रो रहे थे। पत्नी बार-बार फोन कर प्रकाश का हाल जान रही थीं।

इस बीच नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश और मंडी परिषद के अध्यक्ष सुमित हृदयेश भी वहां पहुंच गए। इंदिरा ने देहरादून के सीएमओ और सीएमएस के बात कर प्रकाश के इलाज के बारे में जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि प्रकाश की हालत स्थिर है। काठगोदाम पुलिस भी प्रकाश की पत्नी कमला से पूछताछ करने के लिए पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed