फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP and congress politics came on road construction.

‘सड़क’ पर पहुंची भाजपा और कांग्रेस की सियासत

Wed, 06 Jan 2016 02:44 PM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 02:44 PM IST
विज्ञापन
BJP and congress politics came on road construction.

विधानसभा चुनाव शुरू होने में अभी समय है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस की सियासत ‘सड़क’ पर पहुंच गई है। कैंट विधानसभा क्षेत्र में बनवाई जाने वाली मोहित नगर वार्ड-53 की सड़कों का श्रेय लेने के लिए दोनों पार्टियों के नेता लालायित हैं। भाजपा पार्षद अमिता सिंह की ओर से विधायक हरबंश कपूर का आभार जताने का बोर्ड लगाया गया, जिस पर कांग्रेसी अमला भीड़ जुटाकर भाजपा की वाहवाही पर विराम लगाने की जुगत में दिखाई दिया।

विज्ञापन


वहीं, सड़कों का निर्माण करने वाले एमडीडीए के  अफसर मामला मुख्यमंत्री और भाजपा के मजबूत विधायक से जुड़ा होने के कारण कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को सड़कों के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत को आना था। लेकिन वह नहीं आए तो सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने समर्थकों के साथ सड़क निर्माण का शुभारंभ किया। भाजपा विधायक हरबंश कपूर और पार्षद अमिता सिंह की ओर से सड़क निर्माण कराने का बोर्ड लगाने पर उन्होंने भाजपा पर बोर्ड की राजनीति करने का आरोप लगाया। जैन ने कहा कि सड़कें स्वयं मुख्यमंत्री की संस्तुति पर एमडीडीए की ओर से बनवाई गई हैं। भाजपा ने मनमर्जी से बोर्ड और फ्लैक्स लगवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने लगाया ओछी राजनीति करने का आरोप

BJP and congress politics came on road construction.

भाजपा पार्षद अमिता सिंह का कहना है कि सड़कें नये सिरे से नहीं बनवाई जा रही हैं, बल्कि उनकी मरम्मत कराई गई है। मोहित नगर के लोगों के साथ विधायक और वह दीपावली से इस कार्य के लिए प्रयास कर रही थी। इस संबंध में एमडीडीए वीसी से वार्तालाप का रिकार्ड उनके मोबाइल में है।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर उनका फ्लैक्स फाडे़ जाने और नेताओं पर बाहरी लोगों को बुलाकर शक्ति प्रदर्शन किए जाने का आरोप लगाया। इस दौरान एमडीडीए के दो वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन मामला मुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर विधायक से जुड़ा होने के कारण उन्होंने चुप्पी साधे रखी।

कांग्रेस प्रदेश सचिव दीप वोहरा ने बताया कि सरकार ने एक करोड़ की लागत से मोहित नगर में सड़क बनाने के लिए स्वीकृत किए हैं। इस दौरान लालचंद शर्मा, पार्षद बीना बिष्ट, केसर सिंह रावत, नवीन जोशी, जगदीश धीमान, गंगा क्षेत्री, राजेश पुंडीर, मोहन जोशी, राजपाल पुंडीर, कमलेश रमन, मीना रावत, मुकेश चौहान, प्रमोद गुप्ता, इकबाल, हरजीत सिंह, अमन बत्रा, सुरेश सनवाल, पंकज अग्रवाल मौजूद रहे।

कैंट से विधायक के दर्जनों दावेदार
कांग्रेस में कैंट विधानसभा सीट पर टिकट को लेकर इन दिनों दर्जनों कांग्रेसी दावेदारी पेश कर रहे हैं। कोई मुख्यमंत्री की परिक्रमा कर गोटी फिट करने में लगा है तो कोई हाईकमान से संपर्क साध रहा है। अपने साथ लोगों की भीड़ दिखाकर भी कई ताल ठोक रहे हैं। मंगलवार को मोहित नगर में भी कई कांग्रेस नेता भीड़ जुटाकर अपनी दावेदारी पक्की करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed