{"_id":"5a8a33f04f1c1bf07b8b809e","slug":"bitter-truth-of-sex-racket","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपने बच्चे को लेकर देह व्यापार करने पहुंची युवती, पकड़ी गई तो थाने में बच्चे को देखकर पसीजा सबका दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने बच्चे को लेकर देह व्यापार करने पहुंची युवती, पकड़ी गई तो थाने में बच्चे को देखकर पसीजा सबका दिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Tue, 20 Feb 2018 06:44 AM IST
विज्ञापन
kid
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा के दो होटलों और रुद्रपुर की एक आवासीय कॉलोनी में चल रहे सैक्स रैकेटों का पुलिस ने खुलासा किया है। जिसमें इस गंदे धंधे का एक ऐसा पहलु सामने आया जिससे जानकर हर किसी का दिल पसीज गया।
विज्ञापन
रुद्रपुर के तपस्या विहार में पकड़े गये सैक्स रैकेट संचालक शबाब ने तीस हजार में युवतियों का सौदा होटल मालिकों के साथ किया था।
दो माह पूर्व ही उसने तपस्या विहार में तीन कमरों का कमरा किराये पर लिया था। इनमें से एक कमरे में वह देह व्यापार संचालित करता था। दिल्ली की एक युवती अपने बच्चे के साथ उसके घर पर धंधा करने पहुंची थी। जो थाने में भी अपने बच्चे के साथ बैठी रही। उस बच्चे की मासूमियत देखकर पुलिस कर्मियों का दिल पसीज गया।
विज्ञापन
प्रदेश के साथ ही दिल्ली तो किच्छा में असोम की युवतियां शामिल
sex racket
- फोटो : अमर उजाला
पता चला कि चार दिन पूर्व ही उसने होटल में युवतियों को पहुंचा दिया था। रुद्रपुर के मामले में प्रदेश के साथ ही दिल्ली तो किच्छा में असोम की युवतियां शामिल थीं।
पुलिस ने इसके संचालकों को जेल भेजने के साथ ही पकड़ी महिलाओं को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। रविवार को सिडकुल चौकी में एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि कुछ समय से जिले में अनैतिक देह व्यापार संचालित किये जाने की सूचना मिल रही थी।
एसएसपी के निर्देशन में इसकी धरपकड़ के लिए एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।

आपत्तिजनक सामग्री के साथ करीब 15 हजार की नकदी मिली
sex racket
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार देर रात गंगापुर रोड स्थित तपस्या विहार में सीओ गदरपुर कमला बिष्ट, प्रशिक्षु आईपीएस आयुष अग्रवाल और एसओजी प्रभारी तुषार बोरा ने अपनी टीम के साथ छापेमारी की।
इसमें देह व्यापार का संचालन करने वाले इंदिरा कॉलोनी निवासी शबाब और उसके साथी अमिर खान सहित दो युवतियों को हिरासत में लिया गया।
टीम को काफी आपत्तिजनक सामग्री के साथ करीब 15 हजार की नकदी मिली। आरोपियों से पता चला कि संचालक ने कुछ युवतियां किच्छा के होटलों में भी भेजी हैं।

पूरे दिन उन्हें होटल में रखकर कई ग्राहकों के सामने पेश किया जाता था
sex racket
इस पर एसओजी ने किच्छा पुलभट्ठा थाना प्रभारी विद्यादत्त जोशी के साथ होटल नीलकंठ और होटल सैफरॉन में छापेमारी कर यहां से भी दो युवतियों सहित नीलकंठ होटल के मालिक अक्षय बाबा, मैनेजर कैलाश, सैफरॉन होटल के मालिक सुभाष चंद, उसके बेटे रूपेश बाबा और होटल मैनेजर रवि भट्ट को गिरफ्तार किया।
यहां भी पुलिस ने काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री के साथ 20 हजार की नकदी बरामद की। पुलिस की गिरफ्त में आई युवतियां असोम से बुलाई गईं थी। पूरे दिन उन्हें होटल में रखकर कई ग्राहकों के सामने पेश किया जाता था।
पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि युवतियों की डिमांड के लिए दिल्ली के कई होटलों और स्पा संचालकों से उनका संपर्क रहता है।

पकड़े गये युवक-युवतियों के मोबाइल को पुलिस खंगालने में जुटी
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर के कई होटल संचालक भी उनके संपर्क में हैं । पकड़े गये युवक-युवतियों के मोबाइल को भी पुलिस खंगालने में जुटी है।
बताया जा रहा है कि किच्छा से पकड़ा गया होटल स्वामी रूपेश बाबा कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है। इससे कई सफेदपोशों के नाम भी सामने आने की संभावना जताई जा रही हैं।
किच्छा स्थित होटल से पकड़े गए नीलकंठ होटल का प्रबंधक कैलाश और सैफरान का मैनेजर रवि दिल्ली और गाजियाबाद के ब्रोकरों के संपर्क में थे। ग्राहकों से मिलने वाले कमीशन को भी यही दोनों रखते थे। दो दिन पूर्व युवतियों ने होटल से जाने की इच्छा भी जाहिर की लेकिन प्रबंधकों ने इनके रुपये नहीं दिए। उन्हें मजबूरी में ही यहां रुकना पड़ा।