फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bitter Cold Weather will Increase and snowfall in Uttarakhand from 11th December

उत्तराखंड: 11 दिसंबर से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी से बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

Mon, 09 Dec 2019 10:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Dec 2019 10:13 AM IST
सार

  • 13 दिसंबर तक उत्तराखंड में सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ
     

विज्ञापन
Bitter Cold Weather will Increase and snowfall in Uttarakhand from 11th December
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेशभर में 11 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह प्रदेशभर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान जताया है। इसके तहत देहरादून सहित प्रदेशभर में हल्की बारिश होगी। पहाड़ों में बर्फबारी होगी।

विज्ञापन


प्रदेशभर में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। देहरादून में रात का तापमान 7.2 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अब 11 दिसंबर से मौसम बदलने का अनुमान जताया है। 11 को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर भी बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

12 दिसंबर को प्रदेशभर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर बर्फ पड़ने का अनुमान है। देहरादून में भी 12 और 13 दिसंबर को हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि 14 दिसंबर को राजधानी में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक फिलहाल कहीं भी चेतावनी जारी नहीं की गई है लेकिन बारिश और बर्फबारी की वजह से ठंड में और इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed